Vomiting While Traveling: सफ़र में आती है उल्टी तो करें ये घरेलू उपाय

बहुत से ऐसे लोगों को सफर के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिनमे एक मेजर प्रॉब्लम है सफ़र में उल्टी या मलती की। कुछ पुरुषों को भी ऐसा होता है लेकिन महिलाओं को अधिक होता है। आइये इस हैल्थ ब्लॉग में जानते हैं इस समस्या से कैसे बचें-

author-image
Priya Singh
New Update
Vomiting While Traveling(OnlymyHealth)

If Vomiting Occurs While Traveling Do These Home Remedies (Image Credit - OnlymyHealth)

Vomiting While Traveling: बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें सफर के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिनमे एक मेजर प्रॉब्लम है सफ़र में उल्टी या मलती आने की। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है हालाँकि कुछ पुरुषों को भी ऐसा होता है लेकिन महिलाओं को अधिक होता है। यह स्थिति लोगों के घूमने फिरने में संकट की स्थिति पैदा कर देता है। लोग बाहर जाने से कतराते हैं उन्हें ट्रेवल करते टाइम चक्कर आना, बेचैनी महसूस होना जो कि मोशन सिकनेस के कारण होता है। इन परेशानियों की वजह से बहुत से लोग तो सफ़र करना ही छोड़ देते हैं। लेकिन इस परेशानी से कुछ घरेलू उपायों के द्वारा राहत पाई जा सकती है। आप यात्रा के समय अपने साथ कुछ चीजें रखें जिससे आपकी उल्टी की समस्या को रोकने में आराम मिलेगा। 

जानिए सफ़र में उल्टी की समस्या से कैसे आराम पायें 

1. अदरक को रखें अपने साथ 

Advertisment

अदरक एक ऐसी चीज है जिसमे मलती रोधी गुण मौजूद होते हैं यह मोशन सिकनेस को कम करने में सहायता करता है। आप सफ़र में उल्टी की समस्या से बचने के लिए अदरक वाली कैंडी या अदरक कैप्सूल या अदरक वाली चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो ताजा अदरक का टुकड़ा भी अपने साथ कैरी कर सकते हैं उल्टी महसूस होने पर उसे चबाने से आराम मिलेगा। 

2. पुदीना या मिंट

पुदीने में मेंथाल के गुण पाए जाते हैं। पुदीना पेट को शांत करने में सहायता करता है और साथ ही मलती की समस्या को भी ठीक कर सकता है। पुदीने या मिंट को आप अपने साथ रख सकते हैं आप पिपर मिंट टी या पेपरमिंट आयल अपने साथ रखें इसे आप किसी कपड़े या कॉटन बाल में लगाकर स्मेल ले सकते हैं इससे आपको आराम मिलेगा।

3. गहरी साँस लेना

गहरी सांस लेना कई सारी समस्याओं का एक बहुत अच्छा समाधान है यह एक व्यायाम है जो आपके शरीर को आराम देगा और मलती जैसी फीलिंग से भी आराम दिलाएगा। जब आप सफ़र में मलती या उल्टीमहसूस करें तो गहरी सांस लेने का ट्राई करें। 

4. निम्बू का इस्तेमाल करें 

Advertisment

अगर ट्रेवल करते समय आपको मोशन सिकनेस की समस्या होती है तो अपने साथ निम्बू कैरी कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सफ़र में उल्टी के दौरान आप निम्बू का पानी पी लेते हैं या फिर निम्बू की स्मेल लेते हैं तो आपकी उल्टी की समस्या कम हो जाएगी। 

5. एक्यूप्रेसर 

कुछ लोगों को मोशन सिकनेस के लिए एक्यूप्रेसर रिस्टबैण्ड का इस्तेमाल करने से राहत मिल सकती है। यह आपकी कलाई के अलग-अलग पॉइंट्स पर दबाव डालता है जिससे आपको आराम  मिलेगी।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

vomiting traveling उल्टी सफ़र