Advertisment

Reduce Period Pain: अत्यधिक पीरियड पेन को कम करने के कुछ आसान उपाय

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। पीरियड के दौरान कुछ लोगों को बहुत ज्यादा दर्द की समस्या होती है। जिसे कष्टार्तव भी कहा जाता है। यह दर्द महिलाओं के लिए बहुत की कठिन और कष्टदायक होता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Reduce Period Pain(Healthshots).

Some Easy Ways To Reduce Excessive Period Pain (Image Credit - Healthshots)

Some Easy Ways To Reduce Excessive Period Pain: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। पीरियड के दौरान कुछ लोगों को बहुत ज्यादा दर्द की समस्या होती है। जिसे कष्टार्तव भी कहा जाता है। यह दर्द महिलाओं के लिए बहुत की कठिन और कष्टदायक होता है। कुछ महिलाओं के लिए यह दर्द आम बात है लेकिन कुछ महिलाओं में ऐसी पीड़ा होती है जिसे सहन करना बहुत ही ज्यादा कठिन होता है। बहुत ज्यादा पीरियड का दर्द होना बहुत ही नुकसानदायक होता है लेकिन इसे कुछ होम रेमेडीज और अन्य प्रक्रियाओं के द्वारा समाप्त किया जाता है। इस दर्द को महिलाएं कुछ आसान उपाय करके समाप्त कर सकती हैं या राहत पा सकती हैं।

Advertisment

जानिए पीरियड के असहनीय दर्द को कैसे कम करें

1. ओवर द काउंटर दर्द निवारक लें

इबुप्रोफेन या नेप्रोक्सन जैसी नॉनस्टेरॉइड एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं मेन्स्ट्रूअल पेन और ऐंठन को कम करने में हेल्प मिलती है। हमेशा अपने पेन के हिसाब से और डॉक्टर की सलाह के बाद आप इन दवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advertisment

2. हीट थेरेपी लें

पीरियड के दौरान महिलाएं के पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। जिसके लिए निचले हिस्से में हीटिंग पैड और गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल किया जा सकता है इससे मसल्स को आराम मिलता है दर्द में भी राहत होती है और हीटिंग से मिलने वाली गर्मी से ब्लड फ्लो बढ़ता है और दर्द से राहत मिलती है।

3. लाइट एक्ससरसाइज़ करें

Advertisment

पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द होने से पहले लाइट एक्ससरसाइज़ एक्टिविटीज करना आरामदायक होता है। इन एक्टिविटीज में आप चलना, योग करना और हल्दी स्ट्रेचिंग करके ब्लड सर्कुलेसन को बढ़ावा दे सकते हैं जिससे दर्द और ऐंठन को कम करने की समस्या कम हो जाती है।

4. हर्बल उपचार करें

अदरक, दालचीनी और कैमोमाइल जैसी कुछ जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करके आप सूजन को कम कर सकते हैं इसके साथ ही ये चीजें आपको पेन से राहत दे सकती हैं। आप दर्द को कम करने के लिए हर्बल चाय आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  

Advertisment

5. प्रॉपर आराम करें

यह ध्यान रखें कि पीरियड्स के दौरान प्रॉपर आराम करें, पर्याप्त मात्रा में नींद लें और स्ट्रेस लेने से बचें। इसके साथ ही गहरी साँस लेने, ध्यान करने और माइंड फुलनेस जैसी रेस्ट टेकनीक्स का अभ्यास करें। इससे आपको पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत मिलती है।

6. टीएनएस थेरेपी लें

ट्रांसक्यूटेनियस इलेक्ट्रिकल नर्व स्टिमुलेशन (टीएनएस) एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे दर्द को कम करने वाली कम वोल्टेज वाली इलेक्ट्रिक शॉट्स का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग पीरियड पेन को कम करने के लिए इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

period pain पीरियड्स Reduce असहनीय दर्द
Advertisment