Advertisment

Mint Leaf Benefits: जानिए पुदीना के फायदे

हैल्थ: पुदीना ठंडक प्रदान करता है और गर्मी में तो लोग पुदीना का सेवन करते ही करते हैं जैसे कि पुदीना का जूस पीना, पुदीना की चटनी और भी बहुत कुछ में पुदीना का इस्तेमाल होता है। जाने अधिक इस ब्लॉग में -

author-image
Muskan Isha
New Update
Mint Leaf

Benefits Of Mint Leaf (Image Credit : Unsplash)

Mint Leaf Benefits: पुदीना ठंडक प्रदान करता है और गर्मी में तो लोग पुदीना का सेवन करते ही करते हैं जैसे कि पुदीना का जूस पीना, पुदीना की चटनी और भी बहुत कुछ में पुदीना का इस्तेमाल होता है। पुदीना का पत्ता ठंडक प्रदान करता है इसीलिए इसका सेवन गर्मी में लोग करना पसंद करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि पुदीना का लाभ बस ठंडक पहुंचाने तक ही सीमित नहीं है इसके अनेक तरह के फायदे हैं। खाने का स्वाद बढ़ने से लेकर दवाई के रूप में भी पुदीना का उपयोग होता है। पुदीने में पाया जाता है विटामिन सी और साथ ही साथ पुदीना मिनरल का भी एक बेहतरीन सोर्स है। तो आइए जानते हैं पुदीने के फायदे और पुदीना से होने वाले लाभ 

Advertisment

पुदीना के क्या-क्या फायदे हैं

1. लू से बचाता है 

पुदीना लू से हमे बचाता है क्योंकि यह ठंडक प्रदान करता है। हीट स्ट्रोक और लू से पुदीना आपको बचाता है तो जब भी आप तपती गर्मी में बाहर निकलते हैं उससे पहले पुदीना का रस या फिर पुदीने से बने हुए ड्रिंक को पी कर ही जाएँ। पुदीना आपकी पेट में ठंडक बनाए रखता है।

Advertisment

2. मुंह के अल्सर को ठीक करता है 

मुंह के अल्सर पेट की गर्मी के कारण ही होते हैं और पुदीना हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है और जब पुदीने के सेवन से हमारा पेट ठंडा हो जाता है तो मुंह का अल्सर निकलना बंद हो जाता है। पुदीना ओरल केयर के लिए भी बहुत अच्छा होता है इसमें प्रेजेंट होता है रोगाणुनाशक गुण। पुदीना के सेवन से मुंह से आने वाला बदबू से भी छुटकारा मिलता है और साथ ही साथ यह मुंह के बैक्टीरिया को भी मारता है।

3. स्किन के लिए है लाभदायक 

Advertisment

पुदीना में प्रेजेंट होता है एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण जो कि स्किन की केयर के लिए बेस्ट होता है। पुदीना का इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन हेल्थी और ग्लोइंग दिखने लग जाती है। यह स्किन पर निखार लाता है तथा स्किन को कई तरह की स्किन इन्फेक्शन से भी बचाता है। 

4. देता है पीरियड्स के दर्द से राहत 

पुदीना पीरियड्स के दर्द से भी राहत पहुंचाता है। यह पीरियड्स में होने वाले पीरियड्स क्रैंप्स से आपको राहत पहुंचाता है तो अगर आप पीरियड्स के दर्द से गुजर रही हों तो पुदीने के पत्ते का जरूर से जरूर सेवन करें।

Advertisment

5. अस्थमा के लिए लाभदायक 

पुदीना में मौजूद होता है मेथनॉल जो सांस की नली को साफ करता है और यह इंफ्लेमेशन कम करता है जिससे कि सांस लेने में आसानी होती है जिससे यह अस्थमा के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

benefits फ़ायदे पुदीना Mint Leaf
Advertisment