Breast Self Examination: हर महिला को जागरूक करने वाली अहम जानकारी

स्तन कैंसर आज के समय महिलाओं में तेजी से फैल रही एक गंभीर बीमारी है, लेकिन अगर समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इसका इलाज संभव है। आइए जानें ब्रैस्ट सेल्फ एग्ज़ामिनेशन की जानकारी महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Important Information For Every Woman

Photograph: (freepik)

Important Information For Every Woman: स्तन कैंसर आज के समय महिलाओं में तेजी से फैल रही एक गंभीर बीमारी है, लेकिन अगर समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इसका इलाज संभव है। इसके लिए सबसे ज़रूरी है जागरूकता और स्तन की नियमित जांच। डॉक्टर के पास जाने से पहले महिलाएं खुद भी घर पर एक साधारण प्रक्रिया के ज़रिए ब्रैस्ट सेल्फ एग्ज़ामिनेशन कर सकती हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें महिलाएं खुद अपने स्तनों की जांच करती है ताकि वह अपने अंदर किसी भी असामान्य बदलाव को समय रहते पहचान सके। यह एक आसान, सुरक्षित आदत है, आइए जानें ब्रैस्ट सेल्फ एग्ज़ामिनेशन की जानकारी महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है।

Advertisment

हर महिला को जागरूक करने वाली अहम जानकारी 

1. ब्रैस्ट सेल्फ एग्ज़ामिनेशन क्यों जरूरी होता है?

शुरुआती स्टेज में स्तन कैंसर के लक्षण अकसर हल्के होते हैं और जानकारी के अभाव के कारण महिलाएं इसे नज़रअंदाज़ कर देती हैं।

अगर समय पर स्तन में गांठ, सूजन या त्वचा में बदलाव दिखाई दे तो इसका उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है।

इससे महिलाओं को अपने शरीर को और भी बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है।

Advertisment

2. BSE करने का सही समय

महिलाओं के पीरियड्स समाप्त होने के 5 से 7 दिनों के बाद ब्रैस्ट सेल्फ एग्ज़ामिनेशन करना सबसे सही समय होता है। क्योंकि इस समय महिलाओं के स्तन सेंसिटिव और सामान्य स्थिति में होते हैं और इस समय स्तन में किसी भी तरह का बदलाव आसानी से दिख जाता है।

3. कैसे करें खुद ब्रैस्ट सेल्फ एग्ज़ामिनेशन?

1. आईने के सामने खड़े होकर

अपने दोनों हाथों को कमर पर रखकर स्तनों को ध्यान से देखें। और स्तनों पर किसी भी तरह के बदलाव, सूजन, आकार या त्वचा में बदलाव पर ध्यान दें।

2. हाथ ऊपर उठाकर देखें

अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें और फिर से स्तनों को ध्यान से देखें। और किसी भी तरह के असामान्य बदलाव को नोट करें।

Advertisment

3. हाथों से जांच करें

एक हाथ ऊपर रखें और दूसरे हाथ की उंगलियों से हल्के दबाव से स्तन की बाहरी किनारों से अंदर की ओर हाथ को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्तन की जांच करें।

4. लेटकर स्तन की जांच करें

पीठ के बल लेट जाएं और एक हाथ सिर के नीचे रखें। दूसरे हाथ से स्तन की जांच करें। ऐसा दोनों स्तनों के लिए आप दोहराएं।

5. निप्पल की जांच करें

अगर आपके स्तन से किसी प्रकार का डिस्चार्ज, रंग या गंध आए तो ये भी ब्रैस्ट कैंसर क संकेत हो सकता है, आप इस पर जरूर ध्यान दें।

Advertisment

4. कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

अगर किसी भी प्रकार की गांठ दिखाई दें।

स्त की त्वचा में गड्ढे या सिकुड़न दिखें।

अगर निप्पल से रक्त या असामान्य स्राव आए।

अगर आपको स्तन पर लगातार दर्द या असहजता महसूस हो तब।

important Information Woman