अपने आहार में इन चीजों को शामिल करके अपने Breast Milk को बढ़ाएं

जब एक महिला नई माँ बनती हैं तो कई कारणों के वजह से उसके शारीर में बनता दुध उसके बच्चों को सिचने के लिए प्रयाप्त नहीं बन पाता हैं। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन इस प्रॉब्लम से निपटने के लिए आप अपने खान - पान पर गौर करें।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
Breast Milk

( image credit : freepik )

Breast Milk :  जब एक महिला नई माँ बनती हैं तो कई कारणों के वजह से उसके शारीर में बनता दुध उसके बच्चों को सिचने के लिए प्रयाप्त नहीं बन पाता हैं। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन इस प्रॉब्लम से निपटने के लिए आप अपने खान - पान पर गौर करें। एक माँ जो भी खाती है उसे उससे जो पोषण मिकता हैं उसके बच्चें को भी दुध के जरिए वो पोषण मिलता हैं। इसलिए जरुरी हैं की आप अपने डाइट में जितना हो सके स्वस्थ खाना शामिल करें जिससे आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहें और आपका शरीर में बच्चें को फीड करने के लिए पर्याप्त दुध उत्पन हो।

जानिए आप कौन से पोष्टिक आहार अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं 

1 बादाम का दूध 

Advertisment

एक महिला को डिलीवरी के बाद रोज बादाम का दूध जरुर पीना चाहिए। ये स्वास्थ के लिए भी अच्छा हैं और इससे आपको ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मिलता हैं जोकि आपको ब्रैस्ट मिल्क के उत्पादन के लिए मदद करेगा। साथ ही इसे रोज पिने से आपके ब्रैस्ट मिल्क की क्वालिटी भी बढती हैं। जिससे आपका बच्चा और हेल्थी रहेगा। 

2 डेट्स 

खजूर में भरपूर पोषण होते हैं। जो माँ और बच्चें दोनों के लिए फायदेमंद होता हैं। खजूर से आपके शरीर को कैल्शियम और आयरन मिलता हैं। जिससे माँ को दूध बनाने में मदद मिलता हैं। आप एक दिन में 4-5 खजूर रोजाना खाए आपको इसका असर देखने जरुर मिलेगा।  

3 केला 

केला हमेशा से स्वास्थ के लिए बेस्ट माना गया हैं और एक फीडिंग मदर के लिए इससे अच्छा और क्या होगा ? आपको केले में कई तरह के पोषण जैसे आयरन, पोटासियम आदि मिलते हैं। जोकी आपको ब्रैस्ट  मिल्क बढ़ाने में सहायक होंगे साथ ही ये आपके एनर्जी भी देता है।  डिलीवरी के बाद एक महिला को केला जरुर खाना चाहिए। 

4 अजवाइन

Advertisment

एक माँ का दूध बढ़ाने के लिए अजवाइन बहुत ही कारगर साबित होता हैं। आप अजवाइन को या तो रोज पानी में उबालकर पिए या फिर इसे रोज रात को पानी में डालदे और रोज सुबह उस अजवाइन वाले पानी का सेवन करें। ये आपके स्वास्थ के लिए बहुत ही उत्त्म हैं।

5 ओट्स 

शारीर में दूध के उत्पादन के लिए एक माँ को भरपूर मात्रा में आयरन की जरूरत पड़ती है। जिसकी कमी ओट्स पूरी करता हैं। ओट्स से आपको खूब आयरन मिलता हैं साथ ही इसमें फाइबर भी मौजूद होता है। जो आपको खाना सही तरह से डाइजेस्ट करने में भी मदद करेगा, आप रोज ओट्स को नाश्ते के तौर पर दुध में मिलाकर खा सकते हैं।

Breast Milk पोष्टिक आहार