Advertisment

Sex Talk: सेक्स के बारे में ये चीजें भूल जाएं

इस बात में कोई शक़ नहीं है कि सेक्स एक टैबू टॉपिक है।  इसके बारे में ज्यादा बात ना होने के कारण लोगों के बीच बहुत सारी गलतफहमियां हैं। लोगों इन बातों को ही सच मान लेते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sexual wellness and satisfaction

File Image

Things We Should Unlearn About Sex: इस बात में कोई शक़ नहीं है कि सेक्स एक टैबू टॉपिक है।  इसके बारे में ज्यादा बात ना होने के कारण लोगों के बीच बहुत सारी गलतफहमियां हैं। लोगों इन बातों को ही सच मान लेते हैं। इन सभी बातों के कारण महिलाएं ज्यादातर सेक्स को एंजॉय नहीं कर पाती हैं। इन तरीकों से महिलाओं की यौन इच्छाओं को भी व्यक्त नहीं करने दिया जाता है। आज के समय में महिलाएं अपनी शारीरिक जरूरत के लिए भी स्वर हो गई हैं और बिना किसी गिल्ट और शर्मिंदगी के सेक्स को एंजॉय कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि हमें सेक्स  से जुड़ी किन बातों को भूल जाना चाहिए-

Advertisment

सेक्स के बारे में ये चीजें भूल जाएं

सेक्स का उद्देश्य ऑर्गेज्म

सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म एक ऐसा एहसास है जिसे आप कभी भी भूल नहीं सकते हैं। यह आपको दोबारा सेक्स करने के लिए भी प्रेरित कर सकता है लेकिन अकेले ऑर्गेज्म को ही सेक्स का गोल लेना गलत है। इससे आप हमेशा ही सेक्स के दौरान इस बात का स्ट्रेस लेंगे कि मुझे ऑर्गेज्म तक पहुंचना है और अगर आप किसी कारण नहीं पहुंच पाए तो आपके हाथ निराश ही लगेगी। इसलिए अगर आप की मंजिल ऑर्गेज्म है तो जर्नी को भी इंजॉय करना ना भूलें। इस दौरान एक-दूसरे के साथ बॉन्ड और कनेक्शन को एंजॉय करें।

Advertisment

पुरुष हमेशा सेक्स चाहते हैं और महिलाएं मना करती हैं

यह बिल्कुल गलत बात है कि पुरुष हमेशा ही सेक्स चाहते हैं और महिलाएं मना करती हैं। इस गलतफहमी के कारण बहुत सारी महिलाएं सेक्स को एंजॉय नहीं कर पाती हैं। इसके कारण महिलाएं फेक ऑर्गेज्म तक करती हैं। महिलाओं को यही लगता है कि अगर हम अपनी यौन इच्छाओं के बारे में खुलकर बात करेंगे या फिर अपने पार्टनर से सेक्स की मांग करेंगे तो हमें जज किया जाएगा। इसके साथ ही यह शर्मिंदगी का एहसास भी हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि कई बार पुरुष सेक्स के लिए इतना पागल ना हो जितनी कि महिला हो।

महिला की 'ना' में 'हाँ'

Advertisment

जब भी सेक्स की बात आ रही है तो हमेशा ही महिला की ना को हां समझ जाता है। ऐसे में बहुत सारी महिलाएं सेक्सुअल असॉल्ट और हरासमेंट का शिकार होती हैं। पुरुषों को लगता है कि महिलाएं मना ही करती हैं लेकिन असल में वह सेक्स चाहती होती है। ऐसे में हमें कंसेंट का विषय समझना होगा और महिलाओं के लिए ऐसा माहौल पैदा करना होगा कि वह सच बोलें। उन्हें अगर सेक्स की जरूरत है तो वह उसके लिए हां बोले और अगर कंफर्टेबल नहीं हैं तो मना कर सकें। अगली बार आप किसी महिला की ना को हां समझने में गलती मत करें।

सेक्स एक बुरी चीज है 

सेक्स बिल्कुल भी बुरी चीज नहीं है। अगर दो एडल्ट कंसेंट के साथ सेक्स कर रहे हैं तो इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है या फिर यह पाप नहीं है। यह एक नॉर्मल प्रक्रिया है। इसे इंजॉय करना हर किसी का अधिकार है। सेक्स तब गलत हो जाता है जब हम बिना किसी की सहमति के साथ या फिर जबरदस्ती करते हैं। शादी के बाद भी परमिशन लेना बहुत जरूरी है। अगर सेक्स के दौरान पार्टनर मना कर रहा है तब आपको वहां रुक जाना चाहिए। ऐसा नहीं कि एक बार पार्टनर ने हाँ कर दी तो आप उनके असहज होने पर भी या मना करने पर भी नहीं रुकेंगे और कभी भी सेक्स बुरा नहीं होता है। यह आपके व्यवहार पर निर्भर करता है।

Advertisment

BDSM/Kink गलत है

सेक्स का सबसे जुनूनी रूप बीडीएसएम या फिर किंक है। यह हर किसी की अलग हो सकती है। इसमें लोग सेक्स को एंजॉय करने के लिए दर्द सहन करते हैं या फिर किसी दूसरे को देते हैं। यह आप हर किसी के साथ ट्राई नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कंसेंट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अब इसमें सेक्स की सभी हदें पार हो जाते हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि यह गलत है या फिर यह कोई बुरी बात है। यह हर किसी की अपनी पसंद है और हमें इसका रिस्पेक्ट जरूर करनी चाहिए। अगर कोई इस चीज को प्रैक्टिस में ला रहा है तो हमें उसे जज नहीं करना चाहिए। आपको नहीं अच्छा लगता है तो आप इसे अवॉयड कर सकते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex Consent and Boundaries consent active sex life Consent In Sex
Advertisment