Advertisment

क्या Anal Sex के दौरान Pregnancy सम्भव है?

एनल सेक्स की बात की जाए तो यह तब होता है जब पेनिस को एनस में इंसर्ट किया जाता है. इसे करते समय हमें बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या एनल सेक्स से भी प्रेगनेंसी हो सकती है। चलिए आज इसका जवाब जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
pregnancy

(Image Credit: Freepik)

Is Pregnancy Possible With Anal Sex: सेक्स को लेकर कम जानकारी के कारण बहुत सारे लोग इसे सिर्फ पेनिट्रेशन ही समझ लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। सेक्स को हम कई प्रकार से कर सकते हैं जैसे वजाइनल, ओरल और एनल। एनल सेक्स की बात की जाए तो यह तब होता है जब पेनिस को एनस में इंसर्ट किया जाता है. इसे करते समय हमें बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. यह पूरी तरह से आपकी choice है। अगर आप एनल सेक्स नहीं करना चाहते हैं तो आपको इसका प्रेशर लेने की कोई जरूरत नहीं है। आप पार्टनर को आराम से मना कर सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या एनल सेक्स से भी प्रेगनेंसी हो सकती है। चलिए आज इसका जवाब जानते हैं-

Advertisment

क्या Anal Sex के दौरान Pregnancy सम्भव है?

एनल सेक्स करते समय  प्रेग्नेंट होना संभव नहीं है लेकिन ऐसा तब संभव हो सकता है जब एनस से सीमन वजाइना तक पहुंच जाता है. इसके बाद यह cervix तक पहुंच जाता सकता है। जिससे यह एग को फर्टिलाइज कर सकता है। अगर वजाइनल सेक्स से होते हुए आप एनस सेक्स की तरफ जाते हैं तो इससे भी यह चांस है कि आप प्रेग्नेंट भी हो सकते हैं और STI भी हो सकती है। अकेला एनल सेक्स करने से आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती क्योंकि इसमें स्पर्म और एग का मिलन नहीं होता है।

अगर आप चाहते हैं कि एनल सेक्स के दौरान आपको अनचाही प्रेगनेंसी और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का खतरा न हो तो आपको इन सावधानियां को जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आप सुरक्षित और आनंददायक महसूस कर सकते हैं-

Advertisment
  • एनल सेक्स के दौरान सबसे पहले आपके पार्टनर की कंसेंट लेनी चाहिए। यह एक ऐसी सेक्सुअल एक्टिविटी है जिसके लिए हर कोई तैयार नहीं होता है। इसलिए पार्टनर को उसके बारे में पूछना बहुत जरूरी है।
  • एनस के दौरान आपको कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे आप सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन से बच सकते हैं और प्रेगनेंसी का रिस्क भी बहुत कम हो जाता है।
  • एनल सेक्स के दौरान फ्रिक्शन और डिस्कम्फर्ट ज्यादा होता है। इसलिए आपको लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना होना चाहिए। आपको वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • डिसइनफेक्ट रहने के लिए किसी भी सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान हाइजीन को मेंटेन करना बहुत जरूरी है।
  • एनल सेक्स के दौरान आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर आपको लग रहा है कि आपको दर्द हो रहा है या फिर आप डिस्कम्फर्ट फील कर रहे हैं तो आपको तुरंत पार्टनर को इस बारे में बताना चाहिए।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Pregnancy Anal Sex Is Pregnancy Possible With Anal Sex
Advertisment