/hindi/media/media_files/2025/10/31/shethepeople-images-18-2025-10-31-17-44-13.png)
Photograph: (Pinterest & EBY)
पीरियड्स के दौरान महिलाओँ को अक्सर कई हार्मोनल changes से गुजरना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें cramps, mood swings और bloating जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके पीरियड्स का संबंध आपकी गट हेल्थ से भी जुड़ा है और कभी-कभी यह आपकी गट हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, आइए नज़र डालते हैं।
जानिए Periods कैसे प्रभावित करते हैं आपकी Gut Health?
1. हार्मोनल बदलाव (Hormonal Changes)
पीरियड्स में हार्मोन लेवल में बदलाव होना आम बात है, और इसका असर महिलाओं की एनर्जी और मूड पर साफ दिखाई देता है। पीरियड्स में अक्सर महिलाएँ रोज़ाना से काफी कम एनर्जी महसूस करती हैं। हैवी फ़्लो के चलते कई बार उनका बॉडी मूवमेंट भी कम हो जाता है, जिसका सीधा असर उनके digestion पर पड़ता है।
2. क्यों होता है Constipation या Loose Motion?
पीरियड्स के दौरान हुए हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को Constipation या Loose Motion की समस्या हो सकती है। इस समय प्रोजेस्टेरोन हार्मोन लेवल बढ़ने और प्रोस्टाग्लैंडीन (prostaglandin) नाम का केमिकल रिलीज़ होने पर उनका digestion सिस्टम प्रभावित हो सकता है। कुछ महिलाओं में यह दस्त तो कुछ में कब्ज़ जैसी समस्या पैदा करता है। इसी वजह से कई महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में पेट फूलने (bloating), गैस या अनियमित bowel movement जैसी शिकायत रहती है।
3. Food Cravings: Gut की दुश्मन या दोस्त?
अगर आपने कभी नोटिस किया होगा तो आप जानती होंगी कि पिरियड्स के दिनों में महिलाओं में food cravings काफी बढ़ जाती हैं। इस समय ज्यादातर महिलाओं का मन sweets, कुछ चटपटा या junk food खाने का करता है। नतीजतन कई बार वे अनहेल्दी ऑप्शंस चुन लेती हैं, जिसका असर गट हेल्थ पर पड़ता है। ज़्यादा oily या sugary food cravings तो satisfy कर देते हैं, लेकिन gut health को नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसका असर acidity, पेट फूलना (bloating) और stomach pain के रूप में दिख सकता है।
4. Gut Health को कैसे करें बेहतर?
पीरियड्स के दौरान अपनी गट हेल्थ को बैलेंस में रखना बहुत ज़रूरी है। इसी वजह से doctors भी इस समय light, fiber-rich और hydrated diet लेने की सलाह देते हैं। इसके लिए पर्याप्त पानी पिएं, फाइबर से भरपूर डाइट लें और प्रोबायोटिक फूड्स (जैसे दही या छाछ) को अपनी डाइट में शामिल करें। हल्का वॉक या योगा भी digestion को सुधारने में मदद करता है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
/hindi/media/member_avatars/2025/09/25/2025-09-25t102836093z-img_20240420_205731_807-removebg-preview-2025-09-25-15-58-39.png )
 Follow Us
 Follow Us