Advertisment

Period Napkins Rashes: पीरियड के दौरान रेशैज से कैसे बचें?

पीरियड्स के दौरान कई बार साफ सफाई का अच्छा ध्यान ना रखने के कारण रेशैज हो जाते हैं जिस कारण महिलाओं को काफी परेशानी भी होती है। पीरियड्स के दौरान पैड का इस्तेमाल करने से काफी बार रेशैज हो जाते हैं, जाने इससे बचने के उपाय इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Monika Pundir
New Update
period pad rashes

Period Napkins Rashes

Period Napkins Rashes: पीरियड्स के दौरान कई बार साफ सफाई का अच्छा ध्यान ना रखने के कारण रेशैज हो जाते हैं जिस कारण महिलाओं को काफी परेशानी भी होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 4 से 5 दिन तक पैड या फिर मेंस्ट्रूअल कप, मेंस्ट्रूअल पैंटीज आदि लगाकर रखने पड़ते है, इस कारण कई बार रेशैज होने का खतरा रहता है। खासकर जब आप पीरियड्स के दौरान पैड का इस्तेमाल करते हैं तो इस कारण काफी बार रेशैज हो जाते हैं। रेशैज के कारण जांघ और आसपास के एरिया में दर्द होता है और खुजली की समस्या भी होती है।

Advertisment

Menstraution Hygiene: आइए जानते हैं कि पीरियड के दौरान पैड लगाने से होने वाले रेशैज और इसकी समस्याओं से आप कैसे बच सकते हैं।

1. नरम पैड का इस्तेमाल करें

अगर आपको पीरियड्स के दौरान रेशैज की समस्या से बचना है तो आपको ऐसे पैड का इस्तेमाल करना चाहिए जो काफी नरम हो क्योंकि जब आप पीरियड के दौरान हार्ड पैड का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी त्वचा पर फ्रिक्शन होने के कारण रस की समस्या को बढ़ावा देता है| खासकर अगर आप कामकाजी महिला है और आपको पीरियड के दिनों में भी अधिक चलने फिरने की आवश्यकता पड़ती है तो आपको नरम पेड इस्तेमाल करनी चाहिए।

Advertisment

2. पाउडर का इस्तेमाल

अगर आपको पीरियड के दौरान रेशैज की समस्या हो गई है तो इससे बचने के लिए आप योनि और उसके आसपास पाउडर भी लगा सकते हैं| आपको इस दौरान एंटीसेप्टिक पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। पहले अपनी योनि और आसपास के एरिया को अच्छे से साफ करने के बाद उस पर एंटीसेप्टिक पाउडर को लगाएं।

3. साबुन का इस्तेमाल ना करे

Advertisment

पीरियड्स के दौरान आपको साबुन का इस्तेमाल अपनी योनी को साफ करने के लिए नहीं करना है। साबुन का इस्तेमाल करने से गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं जिसके कारण इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। अपनी योनि को साफ करने के लिए आपको हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।

4. खुशबूदार पैड का इस्तेमाल ना करें

पीरियड्स के दौरान आपको खुशबूदार पैड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल इन पेड़ पर केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। पीरियड्स के दौरान आपकी योनि का एरिया बहुत ही संवेदनशील होता है। यह केमिकल्स आपकी स्किन के साथ मिलकर इरिटेशन पैदा कर सकते हैं।

5. हर तीन-चार घंटे में पैड बदलना जरूरी

पीरियड्स के दौरान आपको हर 3 से 4 घंटे के अंदर पैड को जरूर बदलना चाहिए| अगर आप लंबे समय तक पैड को नहीं बदलते हैं तो इससे योनि के आसपास रेशैज होने का खतरा और संक्रमण होने का खतरा बढ़ता है| इसलिए हाइजीन को बनाए रखने के लिए हर 3 से 4 घंटे के दौरान पैड को जरूर बदले।

Period Napkins Rashes menstraution hygiene
Advertisment