Advertisment

जानिए Junk Food और Period Cramps का कनेक्शन

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शरीर के निचले हिस्से में कमजोरी और दर्द महसूस होना आम बात है। यह दर्द या तो जेनेटिकल हो सकता है या बाहर का अनहेल्दी खाना खाने के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं पीरियड क्रैम्प्स और जंक फूड के बीच क्या संबंध है।

author-image
STP Hindi Team
New Update
period cramps

Image Credit: Canva

Know The Connection Between Junk Food And Period Cramps: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शरीर के निचले हिस्से में कमजोरी और दर्द महसूस होना आम बात है। इसे dysmenorrhea (डिसमेनोरिया) भी कहा जाता है। यह दर्द या तो जेनेटिकल हो सकता है या बाहर का अनहेल्दी खाना खाने के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं पीरियड क्रैम्प्स और जंक फूड के बीच क्या संबंध है।

Advertisment

जानिए Junk Food और Period Cramps का कनेक्शन

1. जंक फूड से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं

रोजाना फ़स्ट फूड का सेवन आपके एड्रेनल ग्रंथि पर बुरा प्रभाव डालता है जिसके कारण हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं और परिणामस्वरूप पीरियड्स के दिनों दर्द होता है।

Advertisment

2. जंक फ़ूड में पाए गए तेल और नमक से होता है दर्द

फास्ट फूड में ज़्यादा मात्रा में पाए जाने वाला तेल और नमक अक्सर शरीर में रासायनिक असंतुलन का कारण बनता है। इसके कारण पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में प्रेशर बनता है और तेज दर्द भी सहना पड़ता है।

3. वजन बढ़ने से पीरियड्स अनियमित होते हैं

Advertisment

शरीर के असंतुलित बीएमआई के कारण पीरियड्स की तारीख आगे-पीछे हो सकती है जिससे पीरियड्स में होने वाले दर्द को रोका जा सकता है। इसलिए स्वस्थ बीएमआई बनाए रखने के लिए घर पर बना पौष्टिक खाना खाएं।

4. चीनी से होते हैं मूड स्विंग्स

चीनी खाने से न केवल शरीर की चर्बी बढ़ती है, बल्कि आपका मूड भी एकदम से बढ़कर, एकदम से गिर भी जाता है। ये मूड स्विंग्स आपको चिड़चिड़ा बना देते हैं और पेट के निचले हिस्से में दर्द का कारण भी बनते हैं।

Advertisment

5. तला हुआ खाना सूजन को बढ़ा सकता है

तला हुआ खाना खाने से रक्त प्रवाह में रुकावट आती है जिससे पीरियड्स के दौरान दर्द होता है। ऐसा होने पर आप अनानास, अदरक और गर्म पानी जैसे सूजन-रोधी खाने की चीज़ें ले सकते हैं। इस तरह खाने से आपका रक्त प्रवाह बेहतर होगा और दर्द भी कम होगा।

आपकी जीवनशैली आपके पीरियड्स पर बहुत असर डालती है, इसलिए रोजाना स्ट्रेचिंग, व्यायाम, योग और पैदल चलने को अपनी जिंदगी में अपनाएं। इसके साथ-साथ जो जंक फूड आप नियमित रूप से खाती हैं, उसका सेवन महीने में सिर्फ एक बार कर दीजिए। इस जीवनशैली से बदलाव का नतीजा आपको एक दिन में देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन 3-4 महीने में आप अपने आप को स्वस्थ जरूर महसूस करेंगे और दर्द से निजात भी पायेंगे। अगर डिसमेनोरिया के लक्षण फिर भी नही जाते तो एक गायनेकोलॉजिस्ट से परामर्श अवश्य लें।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

period cramps Junk Food Dysmenorrhea
Advertisment