Advertisment

Periods: इन बातों जानिये कि आपके पीरियड्स स्टार्ट होने वाले हैं

हैल्थ: अक्सर लड़कियों को अपने पीरियड्स को लेकर बहुत सारे सवाल होते हैं। उनमें से एक ये भी कि पीरियड्स कब आयेंगे। हर लड़की को इस बात की चिंता लगी रहती है कि उसको पीरियड्स कब आयेंगे। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं पीरियड्स आने से पहले मिलने वाले साइन।

author-image
Priya Singh
New Update
Periods(Health Kart)

Know These Things That Your Periods Are About To Start (Image Credit - Health Kart)

Know These Things That Your Periods Are About To Start: अक्सर लड़कियों को अपने पीरियड्स को लेकर बहुत सारे सवाल होते हैं। उनमें से एक ये भी कि पीरियड्स कब आयेंगे। हर लड़की को इस बात की चिंता लगी रहती है कि उसको पीरियड्स कब आयेंगे। इसके बारे में किसी को भी पहले से जानकारी नहीं होती है। और पीरियड की डेट तो आगे पीछे भी हो सकती है। ऐसा अक्सर होता है लेकिन पीरियड से जुड़े कुछ साइन आपको बता देते हैं कि आपके पीरियड आने वाले हैं। जब पीरियड आने का समय होता है तो शरीर में बहुत से बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आपको इन बदलावों को पहचानने की जरूरत होती है ताकि आप यह जान सकें कि आपके पीरियड आने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो साइन।

Advertisment

पीरियड आने से पहले होने वाले कुछ बदलाव 

1. मासिक धर्म में ऐंठन

कई लड़कियों या महिलाओं को पीरियड स्टार्ट होने से पहले हल्के से मध्यम पेट में ऐंठन या असुविधा का अनुभव होता है। ऐसा अक्सर पीरियड के आने के कुछ समय पहले होता है। 

Advertisment

2. ब्रेस्ट कोमल हो जाता है 

पीरियड आने से पहले महिलाओं में अक्सर  हार्मोनल परिवर्तन होता है। जिसके कारण महिलाओं में पीरियड से पहले के दिनों में स्तन कोमलता या सूजन होती है।

3. लगातार मूड स्विंग्स 

Advertisment

पीरियड आने से पहले आपके शरीर में हो रहा हार्मोनल उतार-चढ़ाव आपके मूड को भी इफेक्ट करता है, जिससे आप अधिक चिड़चिड़ी, चिंतित या उदास महसूस करने लगती हैं।

4. मुँहासे निकलना 

कुछ महिलाओं में अक्सर देखा जाता है कि उन्हें पीरियड आने से पहले उनके फेस पर मुंहासे निकलने लगते हैं। यह मासिक धर्म से पहले के दिनों में हार्मोन परिवर्तन से  होने वाली समस्या है।

Advertisment

5. थकान महसूस होना 

कुछ महिलाओं में अक्सर ऐसा होता है कि जब उनके पीरियड आने का समय होता है तो वे शरीर में दर्द और थकान महसूस करती हैं। कुछ लोगों को कम एनर्जी की भावना का अनुभव भी होता है।

6. वजाइनल  डिस्चार्ज में बदलाव 

Advertisment

महिलाओं में जैसे-जैसे पीरियड का समय नजदीक आता है। वैसे ही उनके वजाइनल डिस्चार्ज का रंग, गाढ़ापन या मात्रा में बदलाव होने लगता है।

7. पीठ के निचले हिस्से में दर्द 

कुछ महिलाओं को पीरियड आने से पहले या पीरियड आने के दौरान पीठ के निचले हिस्से में दर्द या परेशानी का अनुभव होता है।

Advertisment

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Periods
Advertisment