Advertisment

Heat Stroke Or Sun Stroke: गर्मीली हवा लू से बचाव कैसे करें

blog | sehat: गर्मियों में पूरे भारत में लू का प्रकोप छा जाता है। प्लेंस में और उत्तर भारत में खासतौर से गर्मियों में लू लोगों को बहुत परेशान करती है। इससे लोगों की मृत्यु तक हो जाती है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
लू

गर्मियों में लू का प्रकोप मृत्यु भी ला देता है

Heat Stroke Or Sun Stroke: जितनी तेजी से गर्मी पड़ रही है उससे पता चलता है कि आने वाले समय में लू का प्रकोप जल्दी हो जाएगा। लू गर्मी में चलने वाली गर्मीली हवा हैं। इसका उत्तर भारत में ज्यादा प्रकोप होता है। लू इस हद तक खतरनाक होती है कि इससे लोगों की मृत्यु भी हो जाती है।

Advertisment

किस पर होता है लू का प्रकोप

गर्मियों में चलने वाली गर्मीली हवाओं से अपना बचाव बहुत जरूरी है। लू से बचाव करने के कई उपाय हैं। उन लोगों को ज्यादा लू लग जाती है जो बिना खाए पिए गर्मियों में घर से बाहर निकल जाते हैं। पानी कम पीते हैं, तेज गर्मी में ज्यादा टहलते हैं। 

लू से बचाव के क्या उपाय हैं

Advertisment

लू से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय हैं। आइए जानें :-

खाकर निकले घर से

गर्मियों में जब भी कभी बाहर निकलना हो घर से ऐसे में हमेशा खाकर कुछ बाहर निकलें। ऐसा इसलिए कि बिना खाए घर से बाहर निकलने पर गर्मीली हवाओं का बहुत जल्दी असर पड़ जाता है। खाकर निकलने से हमारे शरीर पर गर्म हवाएं असर नहीं कर पातीं।

Advertisment

पानी की बोतल साथ रखें

जब भी कभी बाहर निकलना हो, पानी की बोतल हमेशा साथ रखें। पानी की बोतल से हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है। समय-समय पर पानी को पीते रहें। क्योंकि पहले ही शरीर से पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है, ऐसे में शरीर को पानी की आवश्यकता ज्यादा बढ़ जाती है। हाइड्रेटेड बॉडी में धूप का असर जल्दी नहीं होता है।

प्याज का सेवन अधिक करें

Advertisment

लू के प्रकोप से बचने के लिए जरूरी है गर्मियों में प्याज का सेवन करें। प्याज का सेवन प्यास को बढ़ाता है और गर्मी के प्रकोप को कम करता है। प्याज से पानी की कमी नहीं होती और गर्मी के असर से बच जाते हैं।

आम का पना बनाएं

लू के प्रकोप का रामबाण इलाज है आम का पना। अगर आप पर या घर के किसी शख्स को लू लग जाए तो आम के पने का सेवन कराएं। आम का पना गर्मी के असर को कम करता है। शरीर की गर्मी उतारने में मदद करता है। आम के पने में पुदीना अवश्य डालें।

Advertisment

शिकंजी का सेवन करें 

नींबू की शिकंजी लू के प्रकोप और गर्मी के प्रकोप को कम करती है। इसके साथ ही यह शरीर में पानी की कमी नहीं रखती। इससे शरीर में ग्लूकोज की कमी भी नहीं होती।

ठंडे पानी की पट्टी रखें

गर्मियों में गर्मीली हवाओं से घर आने पर माथे पर ठंडी पट्टी रखें। इससे शरीर में गर्मी का असर खत्म हो जाएगा। ठंडे पानी से पैरों को धोने से भी शरीर में गर्मी का असर कम हो जाएगा।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

गर्मियों लू गर्मीली हवा Heat Stroke Sun Stroke
Advertisment