Menopause Brain Fog क्या है और कैसे कर सकते हैं इसका इलाज?

मेनोपॉज में हर महिला में अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं जिसमें से ब्रेन फोग भी एक है। यह काफी आम लक्षण है। इसमें महिलाओं को मेमोरी इश्यूज फेस करने पड़ते हैं जैसे उन्हें चीज भूलने लग जाती है। इसमें कंसंट्रेशन और फॉक्स में भी कमी बहुत आने लगती है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Menopause

Menopause Brain Fog Treatment: 40 की उम्र के बाद महिलाओं की जिंदगी में एक ऐसा अहम पड़ाव आता है जिसमें उन्हें पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं।  जब किसी महिला को 1 साल तक लगातार पीरियड नहीं आते हैं और उनकी उम्र 51 साल के आसपास होती हैं उसे मेनोपॉज कहा जाता है। इस दौरान महिलाओं को बहुत सारे मानसिक और शारीरिक बदलाव सहन करने पड़ते हैं। इसमें से ब्रेन फोग भी है जिसके बारे में आज हम बात करेंगे-

Brain Fog क्या होता है?

Advertisment

मेनोपॉज में हर महिला में अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं जिसमें से ब्रेन फोग भी एक है। यह काफी आम लक्षण है। इसमें महिलाओं को मेमोरी इश्यूज फेस करने पड़ते हैं जैसे उन्हें चीज भूलने लग जाती है। ऐसी स्थिति में आप कुछ काम करने जा रहे हैं लेकिन आप तुरंत ही भूल जाते हैं। आपको याद नहीं रहता आप क्या करने वाले थे। इसके साथ ही अगर आप कुछ पढ़ रहे हैं, बीच में आपका दिमाग पूरा खाली हो जाता है। इसमें कंसंट्रेशन और फॉक्स में भी कमी बहुत आने लगती है। इससे नींद पैटर्न में भी खराबी आ सकती है और आप स्ट्रेस में भी जा सकते हैं।

Menopause Brain Fog क्या है और कैसे कर सकते हैं इसका इलाज?

Well Balanced Diet

मेनोपॉज के लक्षणों को मैनेज करने के लिए आपकी डाइट का भी खास रोल होता है। ऐसे में आपको ताजी सब्जियां और फल खाने चाहिए। खाने को पकाने के लिए ओलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही साबुत अनाज,नट्स, सीड्स और बींस आदि को भी शामिल कीजिए। इसके साथ ही मेडिटेरेनियन डाइट भी दिमाग के लिए अच्छी होती है। यह अनसैचुरेटेड फैट अरे ओमेगा 3 एसिड से रिच है।

Exercise

रिसर्च बताती है कि मेनोपॉज में एक्सरसाइज करने से काफी लक्षणों से राहत मिलती है। इसमें से ब्रेन फोग भी एक है। एक्सरसाइज के दौरान जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और वॉकिंग आदि एक्टिविटीज ट्राई कर सकते हैं। हफ्ते के 5 दिन आपको एक्सरसाइज के लिए जरुर निकालने चाहिए।

Mindfulness

Advertisment

मेनोपॉज में अगर आप ब्रेन फोग से जूझ रहे हैं तब माइंडफूलनेस आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इससे आपके स्ट्रेस में भी कमी आएगी। योगा और मेडिटेशन को अपनी रूटीन में लेकर आएं। इन माइंडफुल टेक्निक्स का इस्तेमाल करने से आप रिलैक्स फील करेंगे। माइंडफूलनेस से आपका कंसंट्रेशन आसपास की चीजों की तरफ बढ़ने लगेगा क्योंकि इसमें आप अपने आसपास की हर छोटी से छोटी चीज को जीते हैं और उन पर ध्यान देते हैं।

Proper Rest

जब आप अच्छे से आराम नहीं करते हैं तब आपकी नींद में खनन पैदा होती हैं या फिर आपको रात को अच्छे से नींद नहीं आती है। इससे भी मेमोरी इश्यूज आने शुरू हो जाते हैं. इसलिए इस बात को नियमित करें कि आप अच्छे से नींद ले और आपका एक फिक्स्ड स्लीप पैटर्न होना चाहिए।

Avoid These Foods

मेनोपॉज के दौरान आपको कुछ फूड अवॉइड भी करने है हैं जैसे अल्कोहल और सिगरेट आदि। इसके साथ ही कैफीन की मात्रा भी कम कर दीजिए। ऐसी डाइट लीजिए जो आपकी सेहत के लिए पौष्टिक हो और आपके लक्षण कम करें।

Menopause Brain Fog