Advertisment

Menopause : मेनोपॉज के दौरान जरूर खाएं ये हेल्दी फूड

मेनोपॉज कई प्रकार की फिजिकल बदलाव के लिए जिम्मेदार होता है। कुछ कुछ ऐसे बदलाव भी होते हैं जिसमें आपको अपने डाइट में भी चेंज करने पड़ते हैं। कई बार मेनोपॉज होने के बाद औरतें मसल मास लूज करने लगती हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी धीरे हो जाता है।

author-image
Shruti
New Update
Menopause (Freepik)

(Image Credit - Freepik)

Healthy food to eat during menopause : मेनोपॉज कई प्रकार की फिजिकल बदलाव के लिए जिम्मेदार होता है। कुछ कुछ ऐसे बदलाव भी होते हैं जिसमें आपको अपने डाइट में भी चेंज करने पड़ते हैं। कई बार मेनोपॉज होने के बाद औरतें मसल मास लूज करने लगती हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी धीरे हो जाता है। उस उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों को दूर रखने के लिए भी एक पौष्टिक आहार खाना बहुत जरूरी होता है। आईए जानते हैं मेनोपॉज के समय महिलाओं को क्या डाइट फॉलो करनी चाहिए

Advertisment

मेनोपॉज के दौरान जरूर खाएं ये हेल्दी फूड

1. योगर्ट

योगर्ट शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह विटामिन डी और कैल्सियम का बहुत अच्छा स्रोत है। जो कि आपके हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। यह उनको मजबूती प्रदान करने का काम करता है। साथ ही साथ बॉडी के और भी फंक्शंस जैसे कि मसल्स दिल और नर्व्स को भी अच्छा बनाए रखने में मददगार है।

Advertisment

2. लीन प्रोटीन 

अपने आहार में प्रोटीन को भी जरूर शामिल करें। आप प्रोटीन के स्रोत के तौर पर चिकन, मछली इत्यादि खा सकते हैं। यदि आप वेजिटेरियन है तो बींस, तरह तरह की दाले इत्यादि अपने आहार में शामिल करें। प्रोटीन ज़रूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है जो कि आपके मसल मास को अच्छा बनाए रखने में मददगार है।

3. पानी

Advertisment

हमेशा भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है। कभी-कभी  उम्र के साथ हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। ऐसे में इंसान को डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इससे बचने के लिए हमेशा हाइड्रेटेड रहे और एक दिन में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं।

4. पालक

पालक एक प्रकार का सुपरफूड है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। पालक मैग्नीशियम का एक बहुत ही अच्छा स्रोत होता है। मैग्नीशियम 30 की उम्र के ऊपर की महिलाओं को जरूर खाना चाहिए। शरीर में सैकड़ो एंजाइम्स के अच्छे से काम करने के लिए मैग्नीशियम बहुत ही जरूरी है। यह प्रोटीन सिंथेसिस, ब्लड प्रेशर रेगुलेशन, नर्व फंक्शन और मसल्स फंक्शन में भी बहुत मददगार है।

Advertisment

5. बादाम

बादाम प्रोटीन और फाइबर का बहुत ही अच्छा स्रोत है। औरतों को बादाम अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर केवल आपके पाचन तंत्र के लिए ही नहीं बल्कि आपके वेट को नियंत्रित रखने में भी बहुत मददगार है। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों मौजूद होते हैं जो कि बोन के हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Menopause मेनोपॉज
Advertisment