Pomegranate Benefits: स्वास्थ्य के लिेए बहुत फायदेमंद है अनार को खाना

ब्लॉग | हैल्थ: अनार हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। हिंदी में तो अनार के फायदे को देखते हुए 'एक अनार सौ बीमार' कहावत भी है। पहले से ही हमारे बुजुर्ग अनार को खाने के लिए प्रेरित करते आए हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
अनार को खाना

अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है

Pomegranate Benefits: अनार ही नहीं अनार का पूरा पेड़ आयुर्वेद में बहुत लाभकारी माना गया है। अनार के फल को खाने और उसके जूस के बहुत से शारीरिक और मानसिक फायदे हैं। अनार में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे अन्य फलों से अलग करते है। अनार में जूस के साथ-साथ बीज होता है।

Advertisment

पोषक तत्वों की बात करें तो अनार (Pomegranate) में फाइबर, आयरन, विटामिन ए, बी, के, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से किसी भी तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानी दूर होती है। बहुत प्राचीन काल से ही बड़े बुजुर्गों ने सभी फलों में अनार और सेब को ज्यादा फायदेमंद माना है।

स्तन कैंसर

अनार खाने के क्या फायदे हैं 

अनार खाने के निम्नलिखित फायदे हैं :-

खून साफ करने के साथ खून की कमी करे दूर 

अनार (Pomegranate) के फल को खाने से खून की कमी दूर होती है। खून साफ होता है। खून की कमी से जुड़े रोग जैसे पीलिया और एनीमिया में अनार को खाना फायदेमंद है। गर्भवती महिलाओं के लिए अनार के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद है। इससे शिशु के स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है। 

वजन कम करता है 

Advertisment

रोजाना अनार का जूस पीने से शरीर का वजन कम हो जाता है। शरीर में बन रहे फैटी सेल्स को अनार का जूस (Pomegranate Juice) कम करता है। जिन लोगों को वजन से संबंधित शिकायत है उनके लिए अनार या अनार का जूस फायदेमंद है। 

दिमाग को करे तेज 

जो लोग नियमित अनार के जूस का सेवन करते हैं उनका दिमाग तेज होता है। मानसिक कमजोरी अनार को खाने या उसका जूस पीने (Pomegranate Juice) से दूर होती है। इससे याददाश्त से संबंधित परेशानी या अल्जाइमर्स की बीमारी दूर होती है। 

पेट के लिए लाभकारी 

अनार के जूस और उसको खाने से पेट से जुड़े रोग दूर होते हैं। फिर भी दस्त में विशेषज्ञों ने अनार को खाना वर्जित माना है। अन्य सभी पेट की समस्याओँ में अनार को खाना लाभकारी है। 

कैंसर दूर करता है

Advertisment

अनार के फल में फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं। ये एक तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर को दूर करने में मदद करते हैं। अनार को खाने से स्तन कैंसर से बचाव होता है। अनार का जूस रोजाना पीने से शरीर को कैंसर से काफी हद तक बचाया जा सकता है। 

हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा 

अनार को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। जिन लोगों को हृदय से संबंधित परेशानी है उनके लिए अनार का जूस फायदेमंद है। ये रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। हालांकि लो ब्लड प्रेशर के लोगों के लिए इसका सेवन वर्जित है। हाई ब्लड प्रेशर के लोग अनार का सेवन कर सकते हैं। 

इस तरह अनार फल को डाइट में शामिल करने से शरीर में कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। अनार का नियमित सेवन करें। अनार का जूस पानी की कमी को भी पूरा करता है। गर्मियों में अनार खाने से बहुत फायदा पहुंचता है। 

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

pomegranate फल गर्मियों Pomegranate Benefits अनार को खाना अनार का जूस अनार