Advertisment

Postpartum Exercise: डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज से पहले ध्यान रखें ये बात

डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज से पहले ध्यान रखना चाहिए कि खुद को ज्यादा पुश ना किया जाए क्योंकि यह बॉडी पर प्रेशर डालता है। जिससे तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

author-image
Anshika Pandey
New Update
Postpartum Exercise Tips

(Image Credit: Pinterest)

Postpartum Exercise Tips: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर काफी ज्यादा कमजोर हो जाती है ऐसे में धीरे-धीरे खुद को एक्टिव करना भी जरूरी होता है। साथ ही आराम भी आवश्यक होता है। ऐसे में जिन लोगों को फिट रहना और एक्सरसाइज करना काफी ज्यादा पसंद होता है, वह डिलीवरी के बाद अपनी एक्सरसाइज को कंटिन्यू करना चाहते हैं। डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि खुद को ज्यादा पुश ना किया जाए क्योंकि यह बॉडी पर प्रेशर डालता है। जिससे की तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। आईए जानते हैं डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

Advertisment

डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज से पहले ध्यान रखें ये बात

1. प्री एक्सरसाइज ब्रेकफास्ट

एक्सरसाइज से पहले ब्रेकफास्ट करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि एक्सरसाइज करने के लिए भी एनर्जी की आवश्यकता होती है एक भरपूर पौष्टिक नाश्ते से वह एनर्जी मिल जाती है ताकि एक्सरसाइज करते वक्त किसी भी प्रकार की प्रॉब्लम ना आए। 

Advertisment

2. मेडिटेशन को शामिल करें

डिलीवरी के बाद अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में मानसिक तनाव, अकेलापन बहुत ज्यादा होता है। इसको कम करने के लिए एक्सरसाइज में मेडिटेशन को शामिल करना मन को शांत करता है। साथ ही मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। 

3. स्ट्रेचिंग

Advertisment

अपनी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाती है और किसी भी प्रकार का स्ट्रेन या इंजरी होने की संभावना भी कम हो जाती है। एक्सरसाइज करने से बॉडी फ्लैक्सिबल भी होती है।

4. आसान एक्सरसाइज

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर काफी ज्यादा कमजोर होती है ऐसे में हैवी एक्सरसाइज करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है और बहुत अधिक एनर्जी की भी आवश्यकता होती है जो की डिलीवरी के बाद महिलाओं में कम होती है इसीलिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। 

Advertisment

5. नो प्रेशर 

एक्सरसाइज और वेट कम करने का प्रेशर बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। धीरे-धीरे एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में अपनाएं और उसे अपने अनुसार बढ़ाते जाएं। लाइट एक्सरसाइज से शुरुआत करने से बॉडी में किसी भी प्रकार की इंजरी नहीं होती है। साथ ही रूटीन में आसानी से ढल जाता है।

Postpartum Exercises
Advertisment