Advertisment

Postpartum Weight Loss: डिलीवरी के बाद तेजी से वजन कम करेंगी यह टिप्स

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है लेकिन डिलीवरी के बाद जरूरी है कि महिलाएं बढ़े हुए वजन को दोबारा कम कर ले ताकि उनके शरीर में कोई भी परेशानियां ना हो और वह हेल्दी रहे।

author-image
Monika Pundir
New Update
post pregnancy weight loss

Postpartum Weight Loss

Postpartum Weight Loss: डिलीवरी के बाद तेजी से वजन कम करेंगी यह टिप्स

Advertisment

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है और यह होना बहुत सामान्य है। लेकिन डिलीवरी के बाद जरूरी है कि महिलाएं अपने बढ़े हुए वजन को दोबारा कम कर ले ताकि उनके शरीर में कोई भी परेशानियां ना हो और वह हेल्दी बनी रहे। क्योंकि डिलीवरी के बाद शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है तो इसलिए वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

Delivery ke badh vajan kare kum: आइए जानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाएं कैसे अपने वजन को दोबारा कम कर सकती हैं।

1. योग करना है बहुत फायदेमंद

Advertisment

योग करने से वजन कम करना बहुत फायदेमंद होता है। डिलीवरी होने के 4 से 5 महीने बाद आपको योग करना शुरू कर देना चाहिए। योग करने से ना सिर्फ आपकी मसल्स मजबूत होती है बल्कि तनाव भी कम होता है। हालांकि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में लाने से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करना चाहिए।

2. स्तनपान जरूर करवाएं

बच्चे को जन्म देने के बाद प्रत्येक मां को स्तनपान जरूर करवाना चाहिए। स्तनपान करवाने से काफी एनर्जी लॉस होती है और इस कारण कैलोरी लॉस होने में भी मदद मिलती है। स्तनपान करवाने से ना सिर्फ कैंसर का खतरा कम होता है बल्कि महिलाओं का वजन भी कम होने में मदद मिलती है। स्तनपान करवाना नयी मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।

Advertisment

3. रोजाना वॉक जरूर करें

बच्चे को जन्म देने के कुछ महीने बाद से ही आपको वॉक को अपने रोजाना की रूटीन में लाना चाहिए। रोजाना वॉक करने से वजन कम होता है। यह एक स्लो प्रोसेस है लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहता है। वॉक करने से शरीर को एनर्जी मिलती है, आप फ्रेश महसूस करती हैं और साथ ही तनाव कम होने में भी मदद मिलती है। रोजाना वॉक करने से शरीर की एनर्जी और स्टेमिना की मात्रा बढ़ती है।

4. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी

Advertisment

अगर डिलीवरी के बाद वजन कम करने का सोच रही है तो अपने शरीर को डिहाइड्रेशन का शिकार ना होने दें। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे और अपने शरीर को हाइड्रेट रखेंगे तो यह शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद करता है साथ ही कैलोरी को बर्न करने में भी मदद करता है। इसके अलावा आपको भरपूर मात्रा में नींद लेनी चाहिए। अगर नींद की कमी होगी तो यह शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाएगा जिस कारण वजन बढ़ता है।

5. वजन कम करने के लिए मसाज करवाएं

डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए आप मसाज भी करवा सकती है। मसाज करवाने से मसल्स के टोन्ड होने में मदद मिलती है और वजन कम होता है। लेकिन अगर आपकी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है तो उसके 3 हफ्ते बाद ही आपको मसाज का सहारा लेना चाहिए। क्योंकि अगर आप मसाज सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद से ही करवाने लगेगी तो यह आपके टांको में परेशानी का सबब बन सकता है।

Postpartum Weight Loss delivery ke badh vajan kare kum
Advertisment