Health Tips: हड्डियो में होने वाली कट–कट आवाज के पीछे का कारण

हड्डियों में से क्रैकिंग की आवाज आना जो अक्सर जोड़ों को हिलाने, मोड़ने या दबाने पर सुनाई देती है। कट–कट की आवाज सामान्य रूप से आम होती है लेकिन अगर इसके साथ दर्द सूजन जकड़न और अन्य समस्या हो तो यह गंभीर हो जाती है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Home Remedies to Relieve Joint Pain

(File Image)

ReasonBehindCrackingSoundInBones: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में बहुत सारे परेशानियां देखने को मिल जाते हैं। हड्डियों की समस्या होना तो सामान्य होता है पर कुछ समस्या ऐसी होती है जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। उनमें से एक परेशानियां है हड्डियों में से क्रैकिंग की आवाज आना जो अक्सर जोड़ों को हिलाने, मोड़ने या दबाने पर सुनाई देती है। कट–कट की आवाज सामान्य रूप से आम होती है लेकिन अगर इसके साथ दर्द सूजन जकड़न और अन्य समस्या हो तो यह गंभीर हो जाती है। तुम्हें यह जानते हैं इसके पीछे के कुछ कारण। 

Advertisment

हड्डियों में से क्रैकिंग की आवाज आने के 5 कारण 

1. गैस के बुलबुले का निर्माण और फटना

हमारे जोड़ों में खास प्रकार का लिक्विड पदार्थ होता है जिसको सायनोवियल फ्लुएड नाम से जाना जाता है। यह लिक्विड पदार्थ जड़ों में कुशन का काम करता है और हड्डियों के बीच में होने वाले घिसावत को काम करता है। जब हम किसी जोड़ को तेजी से हिलते हैं तो इस फ्लड में छोटे गैस के बुलबुले बनते हैं और जब यह बुलबुल अचानक से फटते हैं तो क्रैकिंग की आवाज सुनाई देती है।

2. लिगामेंट्स का हड्डियों पर खिंचाव

जोड़ों के पास लिगामेंट्स मौजूद होता है जो हड्डियों को जोड़े रखने का काम करता है। जब हम किसी जोड़ को मोड़ते या घूमते हैं तो यह अपने स्थिति को बदल लेता है और फिर वापस अपनी जगह पर आ जाता है। इस प्रक्रिया में भी क्रैकिंग की आवाज उत्पन्न हो सकती है यह आवाज घुटनों, कोहनियों और कंधों जैसे जोड़ों में आम है।

3. कार्टिलेज का घिस जाना

जोड़ों में हड्डियों के सिरों पर कार्टिलेज नमक एक सतह होती है जो चिकनी होती है। इसकी वजह से जोड़ों के बीच होने वाले घसावट कम होती है और जोड़ों के सुचारू संचालन में मदद करती है। लेकिन उम्र बढ़ाने या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं होने के कारण कार्टिलेज में घिसावत आ सकती है। जब यह कार्टिलेज घिसने लगता है तो हड्डियां आपस में रगड़ना लगते हैं जिसके कारण क्रैकिंग की आवाज सुनाई देती है।

Advertisment

4. जोड़ों का ढीला होना 

उम्र बढ़ाने के साथ जोड़ों में ढीला पन होना शुरू हो जाता है जिस जॉइंट लैक्सिटी कहा जाता है। इस स्थिति में जोड़ अपनी सामान्य सीमा से अधिक मूवमेंट सकते हैं। जब ऐसे में जोड़ों को हिलाया जाता है, तो जोड़ की स्थिति बदलने के कारण कट कट की आवाज उत्पन्न हो जाती है इस स्थिति में अगर व्यक्ति दर्द का अनुभव भी करता है तो यह समस्या गंभीर होने का संकेत होता है।

5. गैस ट्रांसलेशन

हमारे शरीर के बहुत सारे हिस्सों में प्राकृतिक गैस मौजूद होते हैं जैसे कि ऑक्सीजन और नाइट्रोजन। जब हम अचानक जोड़ों को खींचते या घूमते हैं तो यह गैस जोड़ों मैं एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती है। यह गैस ट्रांसलेशन की वजह से कट कट की आवाज उत्पन्न हो सकती है। यह स्थिति सामान्य मानी जाती है और इसका कोई विशेष इलाज नहीं होता।

Disclaimer:इसप्लेटफॉर्मपरमौजूदजानकारीकेवलआपकीजानकारीकेलिएहै।हमेशाचिकित्सायास्वास्थ्यसंबंधीनिर्णयलेनेसेपहलेकिसीएक्सपर्टसेसलाहलें।

Advertisment
joint pain Protein Help For Joint Pain In Women