/hindi/media/media_files/LmMcdsp9WDI5A6TFdqW1.jpg)
White Discharge
White Discharge: पीरियड से पहले ज्यादा सफेद पानी क्यों आता है?
पीरियड्स से कुछ दिन पहने वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा आने लगता है, क्या आपने भी ऐसा महसूस किया है? वजाइना से निकलने वाला यह डिस्चार्ज सफेद रंग का चिपचिपा पदार्थ होता है। वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज आना वैसे तो सामान्य बात है लेकिन अगर यह ज्यादा होता है और इसे नजरअंदाज किया जाता है तो समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इसके लक्षणों से जुड़ी जानकारी आपको होनी चाहिए ताकि सही कारण जानकर उचित इलाज किया जा सके।
महिलाओं में पीरियड से पहले ज्यादा सफेद पानी आने के कारण-
1. बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाना
पीरियड से पहले ज्यादा सफेद पानी आने का कारण वजाइना में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के कारण भी हो सकता है। बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए वजाइना की साफ सफाई पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर यह इंफेक्शन ज्यादा हो जाता है तो डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।
2. यीस्ट इंफेक्शन
वजाइना में यीस्ट इंफेक्शन होने की वजह से भी पीरियड के कुछ दिन पहले से सफेद पानी ज्यादा आने की समस्या हो सकती है। अगर यीस्ट इंफेक्शन होता है तो पीरियड से पहले सफेद पानी और भी ज्यादा गाढ़ा और चिपचिपा आता है। इसके लिए भी आपको डॉक्टर से जरूर परामर्श करना चाहिए।
3. अधिक तनाव होना
ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण पीरियड भी लेट आते हैं, इसके अलावा पीरियड आने के कुछ दिन पहले अधिक सफेद पानी आता है। तनाव को कम करने के लिए आपको योग, मेडीटेशन या फिर डीप ब्रीदिंग रोजाना करना चाहिए।
4. बार बार गर्भपात होना
पीरियड के कुछ दिन पहले से ज्यादा सफेद पानी आने का एक कारण बार बार गर्भपात होना भी है। बार बार गर्भपात होने के कारण शरीर में काफी कमजोरी और परेशानियां आ जाती हैं।
5. शरीर में पोषक तत्वों की कमी
शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी वजाइना से ज्यादा सफेद पानी आता है और यह समस्या पीरियड के दौरान और ज्यादा होती है। इसलिए आपको अपने आहार पर खास ध्यान देना चाहिए और फाइबर रिच फूड्स और मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
पीरियड से पहले ज्यादा सफेद पानी आने पर करें ये इलाज
1. मेथी के पानी को उबालकर, उस पानी को एक कॉटन बॉल की मदद से वजाइना के एरिया पर लगाएं।
2. टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे गुनगुने पानी में मिलाकर वजाइना के एरिया में लगाने से आराम मिलेगा।
3. मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन जरूर करें, इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।
4. वजाइना की साफ सफाई का खास ध्यान रखें।
5. पानी में अदरक उबालकर पीने से भी सफेद पानी की समस्या में राहत मिलती है।