Advertisment

Oversleeping Side Effects: ज्यादा सोने से होती हैं यह बीमारियां

author-image
Swati Bundela
New Update
weekend

हम सभी लोगों को सोना खूब पसंद है। अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर की माने तो इंसान को एक दिन में 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए 6 से 7 घंटे की नींद जरूरी होती है। किशोरों के लिए यह 8 से 9 घंटे की नींद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा सोना भी हमारे शरीर के लिए खतरनाक होता है। कई लोग सोचते हैं कि वह ज्यादा नींद लेकर अपने शरीर को आराम दे रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है। जरूरत से ज्यादा सोना हमारे शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा सोने से आपके शरीर में कौन सी बीमारियां हो सकती है।

Advertisment

1. डायबिटीज का खतरा

जब हम देर तक सोते हैं तो हमारे शरीर में कोई हलचल या कोई एक्टिविटीज नहीं होती है। शरीर में लंबे समय तक कोई एक्टिविटी ना होने के कारण हमारे शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए ज्यादा देर तक सोने से डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है।

2. थकान महसूस होना

Advertisment

हम सोचते हैं कि ज्यादा सोने से हमारे शरीर को अधिक आराम मिल रहा है लेकिन यह सोच गलत है। ज्यादा सोने के कारण आपके शरीर में थकान और ज्यादा बढ़ती है और आप तरोताजा महसूस नहीं करते हैं। लंबी देर तक सोने से आपके खाने के समय में भी ज्यादा गैप हो जाता है और इस कारण भी आपको अधिक थकान महसूस होती है। इसीलिए केवल 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए।

3. सर दर्द का शिकार होना

अगर आप ज्यादा देर तक सोते हैं तो आप के सर में दर्द हो जाता है। क्योंकि एक लंबे समय तक सोते रहने के कारण हमारे खाने में बहुत गैप हो जाता है और साथ ही हमारे शरीर में कोई एक्टिविटी नहीं हो रही होती है। इसलिए जब आप बहुत लंबे समय तक सो कर उठते हैं तो आपका सर भारी महसूस होता है और आपको सरदर्द होता है।

Advertisment

4. कमर दर्द का बढना

ज्यादा देर तक सोने से कमर दर्द का खतरा ज्यादा बना रहता है। क्योंकि जब आप लंबे समय तक सोते रहते हैं और कुछ भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं तो आपकी कमर में दर्द होने लगता है। केवल कमर ही नही आपकी गर्दन और आपके कंधे में भी दर्द महसूस होता है। इस दिक्कत से बचने के लिए दिन में सिर्फ 7 से 8 घंटे की ही पर्याप्त नींद लें।

5. तनाव का शिकार होना

ज्यादा सोने के कारण आप तनाव का शिकार भी हो सकते हैं। जब आप लंबे समय तक सोते हैं तब आपके शरीर में सुस्ती बनी रहती है और आपको अधिक आलस का अनुभव होता है। इस कारण आपका मन किसी भी चीज में नहीं लगता है और आप अकेलेपन का अनुभव करते हैं। इसलिए ज्यादा सोने से तनाव होने का खतरा बना रहता है।

side-effects of sleep
Advertisment