Sugary Foods: मीठे खाद्य पदार्थों के 5 दुष्प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर

blog/sehat: मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता, कई लोगों का खाना मीठा नहीं खाने से पूरा नहीं होता है। लेकिन ज्यादा चीनी खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है इससे हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आगे पढ़िए

Debopriya
22 Feb 2023
Sugary Foods: मीठे खाद्य पदार्थों के 5 दुष्प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर

sugary foods

Sugary Foods: मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता फिर चाहें वह बच्चा हो या बड़ा सभी को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि अगर उन्हें अच्छा नहीं लग रहा होता है या उनका मूड इतना अच्छा नहीं होता तो वे तुरंत कुछ मीठा खा लेते हैं। कई लोगों का खाना मीठा नहीं खाने से पूरा नहीं होता है। लेकिन ज्यादा चीनी खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। इससे हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

एंग्जाइटी

मीठे खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभाव क्या हैं

आइए जानते हैं ऐसे ही 5 साइड-इफेक्ट्स के बारे में :-

1. मधुमेह : मधुमेह आज की दुनिया में ये एक ऐसी बीमारी बन गई है जिससे अधिकांश लोग पीड़ित हैं। मधुमेह बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसका एक प्रमुख कारण मीठा खाना है। जब किसी को मधुमेह होता है, तो डॉक्टर उसके लिए मीठे खाद्य पदार्थ खाना बंद कर देते हैं। क्योंकि उच्च चीनी वाले खाद्य पदार्थ मोटापे और इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बन सकते हैं।

2. डिप्रेशन: डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है। डिप्रेशन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे लोगों को लगता है कि डिप्रेशन किसी से ठीक से अपनी बात न कहने या ज्यादा चिंता करने की वजह से होता है, लेकिन कई बार डिप्रेशन जैसी बीमारी उनके खान-पान की वजह से भी हो सकती है। अधिक चीनी के सेवन से मिजाज बिगड़ सकता है, जिससे डिप्रेशन हो सकता है।

3. हृदय रोग: ज्यादा मीठा खाना खाने से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं जैसे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड्स। इन सभी बीमारियों के कारण हृदय रोग की समस्या हो सकती है। इसलिए हमें हमेशा ज्यादा मीठा खाने से दूर रहना चाहिए। हमें हमेशा सप्ताह में एक या दो बार मीठा खाना चाहिए।

4. वजन बढ़ना: आजकल हर व्यक्ति वजन कम करना चाहता है, लेकिन साथ ही वह मीठा भी खाता है और मीठा खाने से वजन कभी कम नहीं हो सकता है। मीठे पेय पदार्थ जिनमें बहुत अधिक चीनी होती है, वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं और वजन बढ़ने के कारण कई बीमारियां हमारे शरीर में प्रवेश कर सकती हैं।

5. स्किन प्रॉब्लम्स: आजकल हर कोई स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स, ब्रेकआउट्स से परेशान है और हम सभी सोचते हैं कि ये सब पॉल्यूशन की वजह से होता है या एंग्जायटी के लिए। लेकिन यह सब हमारे खान-पान की वजह से भी हो सकता है। बहुत अधिक चीनी खाने से भी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है और झुर्रियां बन सकती हैं। साथ ही आपकी त्वचा शुष्क और क्षतिग्रस्त भी हो सकती है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल