Advertisment

Sugar Alternatives: अच्छी सेहत के लिए चीनी की जगह उपयोग करें यह चीजें

ज्यादातर मीठे पदार्थ में शुगर यानी चीनी का उपयोग बहुत रहता है। चीनी की मिठास में लोग उसके साइड इफेक्ट्स को भूल जाते हैं। सफेद चीनी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। साथ ही यह कई प्रकार की बीमारियों को भी न्योता देती है।

author-image
Shruti
New Update
sugar freepik

(Image Credit - Freepik)

Sugar alternatives for health: चाहे पार्टी हो, त्योहार हो या हो कोई खुशखबरी, मीठे के बगैर यह सब अधूरा है। बहुत से लोगों को मीठा बहुत पसंद होता है और ज्यादातर मीठे पदार्थ में शुगर यानी चीनी का उपयोग बहुत रहता है। चीनी की मिठास में लोग उसके साइड इफेक्ट्स को भूल जाते हैं। सफेद चीनी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। साथ ही यह कई प्रकार की बीमारियों को भी न्योता देती है। आइये जानते हैं कि चीनी के अलावा मीठे के तौर पर और क्या-क्या चीजे उपयोग की जा सकती हैं

Advertisment

अच्छे स्वास्थ्य के लिए चीनी की जगह उपयोग करें यह चीजें

1. स्टीविया

स्टीविया एक नेचुरल सब्सटेंस है जो कि स्टीविया के पौधे के पत्तों से बनता है। इसमें जीरो कैलोरीज होती है और यह चीनी से ज्यादा मीठा होता है। चीनी की जगह स्टीविया उपयोग करने से बढ़ते हुए वजन को रोका जा सकता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कम किया जा सकता है। खासकर कि जिन लोगों को  डायबिटीज है वह लोग स्टीविया का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisment

2. खजूर

खजूर नेचुरल स्वीटनर्स में से एक होता है। इनमें फ्रुक्टोज होता है जो कि फलों से मिलने वाला एक नेचुरल शुगर है। साथ ही साथ खजूर में प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन होता है जो कि सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी अच्छा रखता है।

3. शहद

Advertisment

शहर भी नेचुरल शुगर में से एक होता है। शहर में बहुत जरूरी मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं जैसे की कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन b1, b2, b3, B5 और b6। साथ ही साथ विटामीन सी भी पाया जाता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। शहद बहुत ही मीठा होता है, इसके कारण यह चीनी से कम मात्रा में उपयोग किया जा सकता है। साथ ही साथ शहद गले की खराश के लिए भी रामबाण माना जाता है।

4. गुड़ 

गुड़ में चीनी से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही यह लीवर को डिटॉक्सिफाई भी करता है। गुड़ पाचन तंत्र भी मजबूत रखता है और एनीमिया जैसी समस्याओं को भी दूर रखता है। साथ ही साथ गुड़ खाने से इम्यूनिटी भी स्ट्रांग बनती है। अपने खाने में चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करें। यह आपकी सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। 

Advertisment

5. ब्राउन शुगर

वाइट शुगर की तुलना में ब्राउन शुगर में कम कैलोरीज होती हैं। साथ ही साथ इसमें बहुत से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जैसे आयरन, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर और विटामिन b6। जो कि शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। साथ ही साथ ब्राउन शुगर खाने से मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

चीनी स्वास्थ्य Sugar Alternatives
Advertisment