Advertisment

Period Health: पीरियड्स में किन लक्षणों का होना नॉर्मल नहीं है?

अपने पीरियड साइकिल की हर एक लक्षण को नोटिस करें और उन्हें नजरअंदाज ना किया जाए। आइये जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान होने वाले किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

author-image
Anshika Pandey
New Update
How Can Working Women Handle Periods?

(Image Credit: Pinterest)

Symptoms During Periods Which Are Not Normal: पीरियड्स में महिलाओं को अक्सर पेट दर्द और बॉडी पेन से गुजरना पड़ता है पर हर महिला के लिए पीरियड्स एक सा नहीं होता किसी-किसी को काफी अधिक पेन और तकलीफें देखने को मिलती हैं। कई बार यह तकलीफ हार्मोनल डिसबैलेंस के कारण भी होती हैं पर कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जिसको एक अच्छे डॉक्टर की सलाह आवश्यक होती है इसलिए जरूरी है कि अपने पीरियड साइकिल की हर एक लक्षण को नोटिस करें और उन्हें नजरअंदाज ना किया जाए। आइये जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान होने वाले किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

Advertisment

पीरियड्स में किन लक्षणों का होना नॉर्मल नहीं हैं? 

1. बहुत अधिक दर्द

पीरियड्स में अक्सर महिलाओं में पेट दर्द की समस्या होती है यह उनके गर्भाशय में होने वाले खिंचाव के कारण भी होता है और कई बार यह एसिडिटी और गैस जैसे समस्या की वजह से भी हो सकता है पर पीरियड्स में बहुत अधिक पेन होना भी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। असहनीय दर्द में डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।

Advertisment

2. अधिक या बहुत कम ब्लड फ्लो

पीरियड्स में होने वाला रक्त स्राव काफी नॉर्मल होता है यह ना तो बहुत अधिक होता है और ना ही बहुत कम पर कई बार देखा जाता है कि महिलाओं में रक्त स्राव बहुत अधिक होने लग जाता है यह गंभीर बीमारी का संकेत है। साथ ही बहुत कम ब्लड फ्लो होना भी असामान्य लक्षण है। इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें।

3. फीवर या उल्टी

Advertisment

पीरियड्स में कई बार महिलाओं में उल्टी और फीवर जैसी समस्या भी देखने को मिलती है। यह प्रॉब्लम अक्सर हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होती है इसीलिए जरूरी है कि इन लक्षणों के होने पर अपनी सेहत का अधिक से अधिक ध्यान रखें। साथ ही डॉक्टर से संपर्क करें।

4. अनियमित पीरियड्स 

21 दिन से पहले और 35 दिन के बाद पीरियड्स का आना अक्सर किसी प्रॉब्लम की वजह से हो सकता है चाहे वह हार्मोनल इंबैलेंस हो या बहुत अधिक या कम वजन। अनियमित पीरियड्स होने पर अपना चेकअप करवाएं।

Advertisment

5. असामान्य ब्लड का आना 

पीरियड्स में कई बार ब्लड असामान्य होता है जो कि ब्राउन, ब्लैक, पिंक आदि हो सकता है जो नॉर्मल नही है। पीरियड्स में ब्लड के साथ-साथ वजाइनल डिस्चार्ज भी होता है यह वजाइनल डिस्चार्ज बहुत अधिक होना भी असामान्य है। पीरियड्स में होने वाले रक्तस्राव में बहुत अधिक ब्लड क्लॉट होने पर डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Abnormal Periods
Advertisment