Period Tips: पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के 5 प्राकृतिक तरीके

पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के 5 प्राकृतिक तरीके जानें, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको आराम देंगे। जानें कैसे गरम पेय, हल्की एक्सरसाइज, हीट पैड, आराम और सही डाइट आपकी मदद कर सकते हैं।

author-image
Vaishali Garg
New Update
png 132

File Image

5 Natural Ways to Relieve Menstrual Pain: पीरियड्स महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक पहलू हैं। हर महीने होने वाली यह साइकिल जीवन का एक ज़रूरी हिस्सा है। इस प्रक्रिया का स्वस्थ होना भी ज़रूरी है। हेल्दी पीरियड्स महिलाओं के स्वास्थ्य को दर्शाते हैं। हालांकि, यह हर महिला के लिए एक-सा नहीं होता। किसी-किसी को अधिक दर्द से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में हर महिला, चाहे वह कामकाजी हो, गृहणी हो या स्कूल-कॉलेज गर्ल ही क्यों न हो, उनके रोज़मर्रा के कार्य में रुकावट आती है।

Advertisment

कई बार इसी कारण से महिलाएं दवाओं का इस्तेमाल करती हैं जो उनके पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करे, पर यह दवाएं उनकी हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकती हैं और कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो कि उनके पीरियड साइकिल पर भी असर डालते हैं। ऐसे में प्राकृतिक तरीके उचित साबित होते हैं, जो दर्द से राहत भी देते हैं और उनसे कोई नुकसान भी नहीं होता।

पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के 5 प्राकृतिक तरीके

1. गरम पेय

एसिडिटी भी पीरियड्स में होने वाले दर्द को बढ़ाती है। गरम पेय का सेवन करने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है, जैसे गरम पानी या गरम सूप। साइट्रिक फ्रूट जैसे नींबू और संतरा आदि भी उपयोग में लाए जा सकते हैं।

2. लाइट एक्सरसाइज

हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग से आराम मिल सकता है। ज़रूरी नहीं कि यह उपाय सबके लिए काम करे, पर यह बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करता है जिससे आप ताज़ा महसूस करती हैं।

3. हीट पैड

Advertisment

पीरियड्स के समय अक्सर पेट और कमर में अधिक दर्द महसूस होता है। हीट पैड यूटेरस में होने वाले खिंचाव को कम करता है जो कि पीरियड्स पेन का सबसे बड़ा कारण है। हीट पैड का प्रयोग करने से तनाव कम होता है और दर्द से राहत मिलती है।

4. आराम

पीरियड्स के समय में अधिक तनाव से बचें। कभी-कभी भाग-दौड़ या शरीर की थकावट से भी पीरियड्स पेन हो सकता है। ख़ुद को आराम देने से दर्द से राहत मिल सकती है।

5. सही डाइट

कई बार हमारे सही खान-पान न करने की वजह से शरीर में ख़ून की कमी हो सकती है, जो पीरियड्स में ख़ून स्त्राव के समय दर्द का कारण बन सकती है। अपनी डाइट में पौष्टिक चीज़ें और विटामिन रिच फ्रूट शामिल करें।

सूचना: इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन अंशिका का है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Period Cramps period cramps menstrual cramps Abnormal Periods manage period cramps