Advertisment

Regular Periods: पीरियड को टाइम पर ला सकती हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए कैसे काम करती हैं

अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) एक आम समस्या बन गई है, जो खराब लाइफस्टाइल, तनाव, हार्मोनल असंतुलन और पोषण की कमी के कारण हो सकती है। मासिक धर्म के समय पर न आने से महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

author-image
Priyanka upreti
New Update
periods cramp

pinterest

These 5 Healthy Drinks Can Help Bring Your Period On Time: अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) एक आम समस्या बन गई है, जो खराब लाइफस्टाइल, तनाव, हार्मोनल असंतुलन और पोषण की कमी के कारण हो सकती है। मासिक धर्म के समय पर न आने से महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से पीरियड्स को नियमित किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में, जो पीरियड्स को समय पर लाने में मदद कर सकते हैं।

Advertisment

 पीरियड को टाइम पर ला सकती हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए कैसे काम करती हैं

1. अदरक और शहद की चाय

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हार्मोन बैलेंस करने में मदद करते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर पीरियड्स को समय पर लाने में सहायक होता है।

Advertisment

कैसे बनाएं?

एक कप पानी में एक छोटा टुकड़ा अदरक डालकर 5 मिनट तक उबालें। इसे छानकर शहद मिलाएं और रोजाना सुबह पिएं।

2. अजवाइन पानी

Advertisment

अजवाइन (Celery) में मौजूद तत्व गर्भाशय को संकुचित करने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड्स समय पर आते हैं। यह ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाता है।

कैसे बनाएं?

एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर 10 मिनट तक उबालें। इसे छानकर गुनगुना पिएं।

Advertisment

3. गाजर का जूस

गाजर में आयरन और बीटा-कैरोटीन होता है, जो एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करता है और अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करता है।

कैसे बनाएं?

Advertisment

ताजे गाजर को ब्लेंड करके जूस तैयार करें। इसे रोजाना नाश्ते में पिएं।

4. हल्दी वाला दूध

हल्दी एक नेचुरल हीटिंग एजेंट है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर पीरियड्स को समय पर लाने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो पीरियड्स के दर्द को कम करते हैं।

Advertisment

कैसे बनाएं?

एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे रोजाना सोने से पहले पिएं।

5. पुदीना और गुड़ की चाय

Advertisment

पुदीना पेट को ठंडक देता है और हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है, जबकि गुड़ शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाकर ब्लड फ्लो सुधारता है।

कैसे बनाएं?

पानी में कुछ पुदीना पत्ते डालकर उबालें। इसमें गुड़ मिलाकर गुनगुना पिएं।

Advertisment