Advertisment

Cooking Oil: भारतीय व्यंजनों के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये 5 ऑयल

खाना पकाने का तेल किसी भी भारतीय व्यंजन में बहुत महत्वपूर्ण और बेसिक सामग्री है। घर में पूरी बनानी हो या पराठे, सब्जी बनानी हो या पकौडे। अक्सर लोगो से सुना है ज्यादा तेल का इस्तेमाल स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
New Update
Indian oil . png

These 5 Oils Are Considered Best For Indian Food ( Image Credit - Wellness Munch )

Cooking Oil: खाना पकाने का तेल (Cooking Oil) किसी भी भारतीय व्यंजन में बहुत महत्वपूर्ण और बेसिक सामग्री है। घर में पूरी बनानी हो या पराठे, सब्जी बनानी हो या पकौडे। हर व्यंजन को तैयार करने और उसका स्वाद बढ़ाने के लिए ऑयल की बहुत जरूरत होती है। तेल के बिना आप खाने में स्वाद नहीं ला सकते। अक्सर लोगो से सुना है ज्यादा तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है ये बात बिल्कुल सच्च है। खाना बनाते समय ज्यादा मात्रा में तेल का उपयोग करने से हार्ट पर असर पढ़ता है। हो सकता है कि आपके लिए तेल फायदेमंद भी हो पर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना अच्छा नही है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपके लिए कौन से तेल फायदेमंद हैं। इसलिए हम आपको बताएंगे कि आप कौन-कौन से तेल का उपयोग खाने में कर सकते हैं।

Advertisment

भारतीय व्यंजनों के लिए 5 बेस्ट ऑयल 

1. तिल तेल के फायदे (Sesame oil)

तिल का तेल खाने के लिए फायदेमंद होता है। तिल के तेल से कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। तिल का तेल डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर करता है। तिल के तेल का सेवन करने से कई बीमारियों से बच सकते हैं जैसे कि एनीमिया, कैंसर, तनाव और शुगर आदि।

Advertisment

2. चावल की भूसी से बना तेल (Rice Bran Oil)

चावल की भूसी से बना तेल स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस तेल में विटामिन ई, एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इस तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। सबसे ज्यादा चावल की भूसी से बने तेल का उपयोग जापान और चीन में किया जाता है।

3. जैतून तेल (Olive Oil)

Advertisment

जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। जैसे कि हाईबीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर लेवल को कम करने में भी मदद करता है। स्वास्थ्य के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद होता है। जैतून के तेल का उपयोग छोटे बच्चों की मालिश के लिए भी किया जाता है। जैतून के तेल का उपयोग करने से डिप्रेशन, कैंसर मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

4. मूंगफली का तेल (Groundnut oil)

मूंगफली का तेल बहुत से खाने को पकाने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। अन्‍य तेलों की तुलना में इस ऑयल में हाई स्‍मोक प्‍वाइंट पाया जाता है। यह विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा सोर्स है, जो शरीर में मुक्त कणों को कम करने में मदद करता है, जिससे आपको कई गैर-संचारी बीमारियों और संक्रमणों से सुरक्षित रखा जाता है।

Advertisment

5. सूरजमुखी का तेल  (Sunflower Oil)

सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इससे फैट बर्न होता है और हार्ट को भी स्वस्थ रखता है। कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और खाने में स्वाद को बढ़ा देता है।

6. नारियल तेल (Coconut Oil)

नारियल का तेल खाना बनाने के साथ स्वास्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल को पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है। नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट (Saturated fat) पाया जाता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

cooking oil ऑयल FOOD भारतीय व्यंजन
Advertisment