Advertisment

Flavored Condoms: फ्लेवर्ड कॉन्डम के होते है ये फायदे

सुरक्षित और मज़ेदार सेक्स के लिए बाजार में विभिन्न प्रोडक्ट्स मौजूद है, इनमें से एक प्रोडक्ट है फ्लेवर्ड कॉन्डम। फ्लेवर्ड कॉन्डम ओरल सेक्स के शौकीनों के लिए एक यूनिक ऑप्शन है। आइए जानें फ्लेवर्ड कॉन्डम के फायदे।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
benefits of flavoured condoms

Image Credit- Freepik

Benefits Of Flavored Condoms: सेक्स वास्तव में रिश्ते में जरूरी है। इससे न केवल यौन संतुष्टि मिलती है, बल्कि यह व्यक्ति की लाइफस्टाइल और हैल्थ में भी सुधार लाता है। सुरक्षित और ज्यादा मज़ेदार अनुभव के लिए बाजार में विभिन्न प्रोडक्ट्स मौजूद है। इनमें से एक प्रोडक्ट है फ्लेवर्ड कॉन्डम। यहां आपको लग सकता है कि फ्लेवर्ड कॉन्डम सिर्फ मजेदार विकल्प है, लेकिन इसके पीछे एक गहरा उद्देश्य है। फ्लेवर्ड कॉन्डम ओरल सेक्स के शौकीनों के लिए एक यूनिक ऑप्शन है।

Advertisment

ओरल सेक्स में कॉन्डम का प्रयोग करना एसटीआई से बचाव करता है। कॉन्डम के ऊपरी परत में फ्लेवर्ड लेटेक्स (Latex) कोटिंग इसका स्वाद अनूठा बनाती है, जिससे ओरल सेक्स अधिक मजेदार होता है। इसे विशेषतः ओरल सेक्स के लिए ही तैयार किया गया है। फ्लेवर्ड कॉन्डम का लेटेक्स (Latex) और खुशबू विविधता में होता है, जैसे कि फ्रूटी, स्पाइसी, चॉकलेट और कोला। हालाकि यह जरूरी है कि फ्लेवर्ड कॉन्डम को वेजिनल सेक्स के लिए उपयोग नहीं करना चाहिए। वेजिनल सेक्स में इसका प्रयोग खुजली या वेजिनल इन्फेक्शन के जोखिम को बढ़ा सकता है। आइए जानें फ्लेवर्ड कॉन्डम के फायदे।

फ्लेवर्ड कॉन्डम के होते है ये फायदे

ओरल सेक्स को सुरक्षित बनाएं

Advertisment

अधिकांश लोग वेजिनल और एनल सेक्स में कॉन्डम का इस्तेमाल करते हैं, परंतु ओरल सेक्स में इसे अनदेखा कर देते हैं। कई लोग मानते हैं कि ओरल सेक्स से प्रेगनेंसी या बीमारी का खतरा नहीं है। इसके विपरीत, ओरल सेक्स में भी कॉन्डम का उपयोग जरूरी है। इसी कारण से फ्लेवर्ड कॉन्डम की मांग बढ़ी है। ये कॉन्डम ओरल सेक्स के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। उनका स्वाद और खुशबू इस अनुभव को और भी यूनिक बनाते हैं।

जेनिटल की स्मैल से बचाए

फ्लेवर्ड कॉन्डम सिंथेटिक नॉन-लेटेक्स से तैयार किया जाता है ताकि लेटेक्स की गंध से छुटकारा मिल सके। इसके अलावा, यह जेनिटल से आने वाली गंध को भी ब्लॉक करता है। अनेक लोग इस गंध को पसंद नहीं करते और इसमें फ्लेवर्ड कॉन्डम की खुशबू मदद कर सकती है। इसके साथ, फ्लेवर्ड कॉन्डम दोनों पुरुषों और महिलाओं के लिए ओरल सेक्स को अधिक सुखद बनाते हैं।

Advertisment

हर दिन नया स्वाद

फ्लेवर कॉन्डम्स में विभिन्न स्वादों का आनंद मिलता है। आपको चॉकलेट पसंद है तो चॉकलेट फ्लेवर, अंगूर पसंद है तो ग्रेप फ्लेवर वाला कॉन्डम मिलेगा। अगर अचार अच्छा लगता है, तो उसी स्वाद का कॉन्डम भी है। विभिन्न स्वाद से हर बार ओरल सेक्स में नए अनुभव मिलते हैं। इससे बहुतों के लिए यह नए रोमांच का जरिया भी होता है।

बीमारी से बचाव

Advertisment

सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STDs) जल्दी ओरल सेक्स के माध्यम से फैलती हैं। ओरल सेक्स के दौरान भी ये बीमारियां फैल सकती हैं, जिससे फ्लेवर कॉन्डम का आविष्कार हुआ। यह कॉन्डम ओरल सेक्स में सुरक्षा प्रदान करता है और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STDs) के जोखिम को कम करता है। इसीलिए फ्लेवर कॉन्डम का उपयोग एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

मूड रखे बरकरार

फ्लेवर कॉन्डम विशेष रूप से इसलिए तैयार किया गया है ताकि सेक्स के दौरान मूड को बरकरार रख सकें। इसकी खुशबू और स्वाद ओरल सेक्स को ज्यादा प्यार भरा बनाते हैं, जिससे सेक्सुअल अनुभव में आनंद बढ़ता है। फ्लेवर कॉन्डम का अलग रंग, स्वाद और पसंदीदा खुशबू मूड को सुधारने में मदद करते हैं और सेक्सुअल अनुभव को और रोमांचक बनाते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

STDs प्रेगनेंसी सेक्स एनल सेक्स ओरल सेक्स benefits of flavored condoms जेनिटल की स्मैल
Advertisment