Advertisment

Makhana: जानिए मखाना खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं

मखाना खाना आज कल ट्रेंड में है, हर घर में नास्ते के रूप में मखाना का इस्तेमाल किया जाता है। मखाना को हम आम तौर पर चाय नास्ते के साथ या व्रत में खाते हैं। यह हेल्थ के लिए अच्छा है लेकिन इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Priya Singh
New Update
Makhana 

These Disadvantages Can Be Caused By Eating Makhana ( Image Credit - Healthifyme )

Makhana: मखाना को फॉक्सनट्स या कमल के बीज के रूप में भी जाना जाता है। यह दुनिया भर के कई देशों में पाया जाता है लेकिन खासतौर पर भारत में इसे खाने के रूप में ज्यादा ही प्रयोग किया जाता है। मखाना को एक हेल्दी फ़ूड के तौर पर जाना जाता है। मखाना खाना आज कल ट्रेंड में है, हर घर में नास्ते के रूप में मखाना का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ड्राई फ्रूट है जो हमें लोटस फ्लावर के बीजों से मिलता है। मखाना को हम आम तौर पर चाय नास्ते के साथ या व्रत में खाते हैं यह एक ड्राई फ्रूट है जो हमें लोटस फ्लावर के बीजों से मिलता है। यह हेल्थ के लिए अच्छा है लेकिन इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।

Advertisment

जानिए मखाने से होने वाले नुकसान (Disadvantages) के बारे में

1. एलर्जी हो सकती है

कुछ लोगों को  मखाना खाने से एलर्जी हो सकती है जो कि उनके लिए एक समस्या पैदा क्र सकता है। एलर्जी होने पर खुजली और पित्ती जैसी आम समस्या से लेकर सांस लेने में कठिनाई या एनाफिलेक्सिस जैसी गम्भीर समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर किसी व्यक्ति को मखाना या ऐसी चीजों से समस्या होती है तो उसे मखाना खाने से बचना चाहिए।

Advertisment

2. कामन फ्लू की समस्या

यदि आप मखाना लगातार खाते रहते हैं तो आपको कामं फ्लू की समस्या हो सकती है। यदि आप कामन फ्लू, डायरिया आदि समस्यायों से ग्रसित हैं तो आपको मखाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

3. वेट बढ़ सकता है

Advertisment

मखाना अक्सर नाश्ते के रूप में खाया जाता है और कुरकुरे होने के कारण आपको उसे खाने की हैबिट हो सकती है। नार्मल स्नैक की जगह इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ज्यादा मखाना खाने से आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है। मखाना अक्सर घी में भुना या पकाया जाता है और मसालों के साथ स्वादिष्ट होता है, जिसकी वजह से कैलोरी कैलोरी और ज्यादा बढ़ सकती है।

4. हाई सोडियम कंटेंट

मखाना की कुछ व्यावसायिक रूप से उपलब्ध किस्मों को हाई लेवल में नमक या अन्य सोडियम युक्त स्वाद के साथ सीज किया जा सकता है। अत्यधिक सोडियम वाले मखाने का नियमित रूप से सेवन करने से उच्च रक्तचाप या पानी रिटेंशन में योगदान हो सकता है, खासकर उन व्यक्तियों के लिए जो सोडियम के प्रति संवेदनशील हैं।

Advertisment

5. पाचन संबंधी समस्याएं

कुछ लोगों को मखाने का सेवन करने के बाद पाचन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसमें सूजन, गैस या पेट खराब होना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। यदि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सेंसिटिव है तो मखाना आपके डाइजेशन में समस्या पैदा कर सकता है।



चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।



Makhana नुकसान Disadvantages मखाना
Advertisment