Advertisment

Health Tips: महिलाओं को पीरियड्स के समय क्या नहीं करना चाहिए?

पीरियड्स महिलाओं के लिए एक ऐसा टाइम होता है जहाँ उन्हें अपने शरीर को अच्छे से आराम देना चाहिए और खुद को ज़्यादा थकाना नहीं चाहिए क्योंकि ब्लड लोस से वीकनेस होती है और हमें एनर्जी की भी कमी हो जाती है।

author-image
Ayushi Jha
New Update
periods (Pinterest)

(Image source: Pinterest)

Things Women Should Avoid During Periods: पीरियड्स महिलाओं के लिए एक ऐसा टाइम होता है जहाँ उन्हें अपने शरीर को अच्छे से आराम देना चाहिए और खुद को ज़्यादा थकाना नहीं चाहिए क्योंकि ब्लड लोस से वीकनेस होती है और हमें एनर्जी की भी कमी हो जाती है। ऐसे में कईं सारी ऐसी चीज़ें हैं जो करनी चाहिए और नहीं भी करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्यूंकि हमारा शरीर उस वक़्त अपने अलग तरीके से काम करता रहता है। उन 5 दिन हमें खुदको अपने शरीर के स्तिथि के हिसाब से लेकर चलना पड़ता है तभी हम अपने शरीर का अच्छा ख्याल रख सकते हैं पीरियड्स के दौरान। पार्टनर्स को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पीरियड्स के दौरान कौन सी चीज़ें अवॉयड करने चाहिए शरीर के बेटरमेंट के लिए। अधिक जानने के लिए आगे का ब्लॉग पढ़ें। 

Advertisment

महिलाओं को पीरियड्स के समय क्या नहीं करना चाहिए?

1. गहरी फिजिकल एक्टिविटी 

पीरियड्स के दौरान शरीर थोड़ा कमज़ोर होता है और इस समय ज्यादा से ज्यादा आराम ही करना चाहिए। फिर भी यदि आप जिम जाते हो या फिजिकल एक्सरसाइज करते हो तो लिमिट में ही करें और बॉडी को बहुत स्ट्रेस ना दें। 

Advertisment

2. कुछ प्रकार के खाने का सेवन 

पीरियड्स के दौरान अधिक नमक वाला खाना ना खाएं क्योंकि उससे ब्लोटिंग बढ़ जाती है। कॉफ़ी या जंक कम के बराबर या ना ही खाये। एक्सेसिव तेल मसाला भी अवॉयड करें और ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीते रहें। 

3. दर्द को इग्नोर करना 

Advertisment

अगर आपको पीरियड्स में  असहनीय दर्द होने लगे तो इसे इग्नोर नहीं करें। जल्दी से जल्दी किसी अच्छे डॉक्टर से इसको दिखाना चाहिए और इसका इलाज करना चाहिए। 

4. शराब पीना या स्मोकिंग करना 

पीरियड्स के दौरान शरीर में ऐसे टॉक्सिन को ना आने दें जैसे की शराब और सिगरेट। यह आपके क्रैम्प्स को और भी दर्दनाक बना सकता है और आपके मूड स्विंग्स भी बढ़ा सकता है। 

Advertisment

5. हाइजीन का ख्याल ना रखना 

पीरियड्स में हाइजीन का ध्यान रखना सबसे ज़रूरी है। अपने पैड को समय समय पर बदलते रहें और अपने इनर वेअर्स को अच्छे से धोएं और साफ़ ही पहने। 

Disclaimerइस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Periods पीरियड्स
Advertisment