Sleep Better in heat: गर्मी में बेहतर नींद के लिए अपनाए कुछ आसान उपाय

Sleep Better in Heat: गर्मी का मौसम एक ओर आम और छुट्टियों की मज़ा लेकर आता है, लेकिन दूसरी ओर तेज गर्मी और उमस की वजह से नींद में परेशानी भी होती है। गर्मियों में कुछ आसान उपाय अपनाकर बेहतर नींद ली जा सकती है।

author-image
Tamnna Vats
New Update
Sleeping

Photograph: (File Image )

Tips for Better Sleep During Summer: गर्मी का मौसम एक ओर आम और छुट्टियों की मज़ा लेकर आता है, लेकिन दूसरी ओर तेज गर्मी और उमस की वजह से नींद में परेशानी भी होती है। पसीना और गर्म माहौल रात की नींद को खराब कर देते हैं। अच्छी नींद सेहत के लिए जरूरी है, इसलिए गर्मियों में कुछ आसान उपाय अपनाकर बेहतर नींद ली जा सकती है।

Advertisment

Sleep Better in Heat: गर्मी में बेहतर नींद के लिए अपनाए कुछ आसान उपाय

हल्की और सूती चादरें इस्तेमाल करें

गर्मियों में ऐसी चादरें और बेडशीट्स चुनें जो हल्की, सूती और हवा पास आने वाली हों। साटन या सिंथेटिक कपड़े गर्मी को बढ़ा देते हैं और पसीना नहीं सोखते। सूती कपड़े ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ त्वचा को भी आराम देते हैं।

सोने से पहले हल्का खाना खाएं

रात में तला-भुना या भारी खाना खाने से नींद में परेशानी हो सकती है, क्योंकि ऐसा खाना पचने में समय लेता है और शरीर गर्म हो जाता है। इसलिए सोने से पहले हल्का खाना जैसे खिचड़ी, दाल-चावल या सलाद खाना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है।

सोने से पहले ठंडे पानी से नहाएं

सोने से पहले ठंडे पानी से नहाने से शरीर ठंडा हो जाता है और नींद जल्दी आती है। नहाने से पसीना भी साफ हो जाता है, जिससे शरीर हल्का और तरोताजा महसूस होता है।

Advertisment

हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें 

गर्मी में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे नींद पर असर पड़ता है। इसलिए दिनभर खूब पानी पिएं, लेकिन सोने से ठीक पहले ज्यादा पानी न पिएं, ताकि बार-बार वॉशरूम न जाना पड़े और नींद में खलल न हो।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाएँ रखें 

मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से निकलने वाली नीली रोशनी नींद में रुकावट डालती है। इसलिए सोने से पहले इन्हें बंद कर देना चाहिए। इसकी जगह आप किताब पढ़ सकते हैं या थोड़ी देर ध्यान कर सकते हैं।

कमरे को ठंडा और हवादार बनाएं रखें 

अगर कमरे में ताज़ी हवा नहीं आ रही है, तो पंखा या कूलर ठीक से चलाएं। दिन में बंद खिड़कियों को शाम को खोल दें ताकि ताज़ी हवा अंदर आ सके। कमरे को ठंडा रखने के लिए मोटे पर्दे लगाएं, जिससे धूप और गर्मी अंदर न आ सके।

Advertisment
heat better Summer sleep