Women Health Issues: महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियां

blog | sehat: पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को कुछ बीमारियों का ज्यादा सामना करना पड़ता है वही कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो केवल महिलाओं को ही होती हैं।

Prabha Joshi
03 Mar 2023
Women Health Issues: महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियां

अनियमित दिनचर्या बीमारियों का मुख्य कारण है

Women health Issues: वैसे तो महिला और पुरुष दोनों ही सामान्य बीमारियां झेलते हैं लेकिन कुछ बीमारियां हैं जो महिलाओं को खासतौर से रहती हैं। व्यस्त जीवनशैली, गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या जैसे बहुत से कारण हैं जो महिलाओं को शारीरिक रूप है खतरा पैदा कर देते हैं।

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को कुछ बीमारियों का ज्यादा सामना करना पड़ता है वही कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो केवल महिलाओं को ही होती हैं। 

महिलाओं को होने वाली बीमारियां

आज हम बात करेंगे उन बीमारियों की जिसे अक्सर महिलाओं को सामना करना पड़ता है। आइए जाने :-

  • सर्वाइकल कैंसर : सर्विक्स में होने वाला कैंसर सर्वाइकल कैंसर है। आम भाषा में से इसे बच्चेदानी का कैंसर भी कहते हैं। गर्भाशय के सबसे निचले स्थान पर होता है। गंभीर स्थितियों में इसमें महिला की मृत्यु भी हो जाती है।
  • माइग्रेन : वैसे तो माइग्रेन पुरुषों को भी होता है लेकिन महिलाओं में इस के चांसेस ज्यादा होते हैं। माइग्रेन आधासीसी या आधे सिर का दर्द है। इसमें सिर में बहुत तेज दर्द उठता है और महिला किसी भी काम को करने से रह जाती है। 
  • ब्रेस्ट कैंसर : पुरुषों में भी स्तन कैंसर होता है लेकिन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर ज्यादा होता है। स्तनपान न कराने वाली महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर ज्यादा होता है। ब्रेस्ट कैंसर से भी गंभीर स्थिति में महिला की मृत्यु तक हो जाती है।
  • मोनोपॉज : मोनोपॉज कोई बीमारी नहीं लेकिन महिलाओं के जीवन में एक समय है। मोनोपॉज का पीरियड हर महिला के जीवन में आता है। मोनोपॉज 44-45 की उम्र के बाद शुरू होता है। इस समय के बाद महिलाओं में कई शारीरिक बदलाव आते हैं। मोनोपॉज के बाद महिलाओं को अच्छे खान-पान और स्वस्थ दिनचर्या रखनी चाहिए।
  • डायबिटीज : महिलाओं में डायबिटीज के भी खतरे ज्यादा होते हैं। इंसुलिन के अनियंत्रित हो जाने से डायबिटीज होती है। डायबिटीज होने के बाद महिलाओं को कई तरह के परहेज रखने पड़ते हैं।
  • उच्च रक्तचाप : अवस्थित दिनचर्या से महिलाओं में उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। पुरुषों की तुलना में उच्च रक्तचाप महिलाओं में ज्यादा होता है। रक्तचाप को नियंत्रित न रखने के चलते महिलाओं को इससे और भी समस्याएं हो जाती हैं। सबसे बड़ा ह्रदयघात का खतरा बढ़ जाता है।
  • कमर दर्द : महिलाओं में कमर दर्द ज्यादा होता है जिसके कई कारण हो सकते हैं। कमर दर्द का बेहतर इलाज है–योग। पौष्टिक आहार खाने से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। 

इन सभी बीमारियों में जीत पाने के लिए जरूरी है सही दिनचर्या, नियमित एक्सरसाइज या योग और पौष्टिक आहार। जरूरी है शरीर में पानी की कमी न हो।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल