/hindi/media/media_files/2025/05/01/1ipyrBqKB3RiLv5SoZtM.png)
Photograph: (Pinterest)
What Are The Benefits Of Applying Oil In The Navel: भारत में प्राचीन काल से ही आयुर्वेदिक उपचारों में नाभि का विशेष महत्व रहा है। शरीर के केंद्र में स्थित यह छोटी-सी नाभि सिर्फ जन्म के समय पोषण का माध्यम नहीं होती, बल्कि यह आयुर्वेद के अनुसार शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों और तंत्रों से जुड़ी हुई होती है। नाभि में तेल लगाने की परंपरा न केवल स्किन केयर बल्कि यह हेल्थ और इमोशनल बैलेंस के लिए भी बेहद लाभदायक मानी गई है। चाहे आप बादाम का तेल लगाएं, नारियल का या फिर सरसों का हर तेल के अपने फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं कि नाभि में तेल लगाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
नाभि में तेल लगाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं
1. त्वचा को निखारता है
नाभि में नारियल या बादाम का तेल लगाने से आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। क्योंकि यह त्वचा को भीतर से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है, जिससे स्किन में रूखापन कम होता है और त्वचा सॉफ्ट बनती है।
2. डाइजेशन को मजबूत करता है
सरसों या अदरक का तेल नाभि में लगाने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। यह पेट की गर्मी को संतुलित करता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
3. हार्मोन को बैलेंस करता है
नाभि में नीम या तुलसी का तेल लगाने से हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, खासतौर पर इससे महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
4. दर्द में आराम मिलता है
नाभि में सरसों का तेल लगाने से जोड़ों का दर्द, मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द और शरीर की सूजन में राहत मिल सकती है। नाभि में सरसों का तेल लगाना एक प्राकृतिक दर्द निवारक की तरह काम करता है।
5. आंखों की रोशनी में सुधार होता है
घी या बादाम का तेल नियमित रूप से नाभि में लगाने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। यह आपकी थकी हुई आंखों को आराम देता है और डार्क सर्कल्स को भी कम करता है।