Advertisment

Menstruation: पीरियड्स जल्दी आने के क्या कारण हैं

कुछ महिलाएं चाय अथवा कॉफी अधिक पीना पसंद करती हैं लेकिन आपको बता दें की इनके अंदर कैफीन की मात्रा अधिक होती है। यह कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आपके हॉर्मोन्स पर इंपैक्ट करती हैं जिसकी वजह से पीरियड जल्दी आने की संभावना होती है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Period Product

Menstruation

Menstruation: महिलाओं में बचपन से लेकर बड़े होने तक शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। यह बदलाव शारीरिक मानसिक कई प्रकार के होते हैं। महिलाओं के जीवन में एक मुख्य बदलाव होता है जो है पीरियड। यह महिलाओं में 12 साल से लेकर 14 साल के बीच की उम्र से शुरू हो जाते हैं। कई महिलाओं के मासिक चक्र 3 दिन में खत्म हो जाते हैं और कुछ महिलाओं को 5 से 7 दिन लेते हैं। यह मासिक चक्र के दौरान भी महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन आते हैं।

Advertisment

पीरियड्स के दौरना दर्द होने की समस्या, चिड़चिड़ापन आदि की समस्या होने लगती है। कुछ कारणों की वजह से कई बार महिलाओं के पीरियड जल्दी आ जाते हैं। यह यदि एक से दो बार होता है तो यह आम बात है लेकिन अक्सर आपके पीरियड जल्दी आते हैं तब यह है समस्या की बात हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे कारणों के बारे में जिनकी वजह से पीरियड जल्दी आते हैं।

पीरियड्स जल्दी आने के क्या कारण हैं 

1. चाय और कॉफी के अधिक सेवन से

Advertisment

कुछ महिलाएं चाय अथवा कॉफी अधिक पीना पसंद करती हैं लेकिन आपको बता दें की इनके अंदर कैफीन की मात्रा अधिक होती है। यह कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आपके हॉर्मोन्स पर इंपैक्ट करती हैं जिसकी वजह से पीरियड जल्दी आने की संभावना होती है। चाय कॉफी का अधिक सेवन एस्ट्रोजन नामक हार्मोन पर असर डालता है जो पीरियड जल्दी आने की चांसेस बढ़ा देता है।

2. एक्सेस एक्सरसाइज करने से

यूं तो एक्सरसाइज करना डेली रूटीन में एक अच्छी आदत होती है लेकिन आप अधिक एक्सरसाइज प्रिफर करते हैं तो यह कारण हो सकता है आपके बॉडी के हार्मोन चेंज होने का और बॉडी में अधिक हिट प्रोड्यूस होने का जिस वजह से आपके पीरियड जल्दी आते हैं। अधिक एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी में एनर्जी खत्म होने लगती है जो पीरियड जल्दी आने का कारण भी हो सकता है।

Advertisment

3. एल्कोहल कंज्यूम करने से

जो महिलाएं एल्कोहल कंज्यूम करती हैं उनके लिए पीरियड जल्दी आने की सम्भावना अधिक होती हैं। एल्कोहल आपके बॉडी में मौजूद एस्ट्रोजन नामक हारमोन को इंबैलेंस करती है जो जल्दी पीरियड आने की समस्या खड़ी कर सकता है। अल्कोहल ना केवल आपके हॉर्मोन पर असर डालती है बल्कि आपकी लिवर और किडनी के लिए भी हानिकारक होती है।

4. स्ट्रेस की वजह से

Advertisment

तनाव लेने की वजह से आपके कई हार्मोन्स चेंज होते हैं जो कारण बन सकते हैं पीरियड लेट आने का और वही पीरियड जल्दी आने का भी कारण बनते हैं। मानसिक और शारीरिक तनाव आपके शरीर को अनएनर्जेटिक बना देता है। जो कारण बन सकता है पीरियड जल्दी आने का

5. हार्मोन कंट्रोल पिल्स की वजह से

आप यदि सेक्स के दौरान या फिर पीरियड दर्द को कम करने के लिए पिल्स का इस्तेमाल करती हैं तो यह कारण बन सकता है आपके पीरियड जल्दी आने का। इस तरह की पिल्स आपके हार्मोन पर असर डालती हैं जो की आपके पीरियड्स जल्दी आने का कारण बनती है।

Menstruation पीरियड्स
Advertisment