Advertisment

Tips For Healthy Periods: जानें पीरियड से पहले मेडिटेशन करने के फायदे

blog | sehat: पीरियड पेन और क्रैम्प्स को कम करने का पावरफुल तरीका मेडिटेशन हो सकता है जिसके बारे में बहुत ही महिलाएं नहीं जानती। आइए जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Periods

Tips For Healthy Periods

Tips For Healthy Periods: पीरियड के दौरान बॉडी में कुछ ऐसे सिम्टम्स दिखने लगते हैं जिन्हें मैनेज करना बहुत हार्ड होता है। बहुत सी महिलाएं जानती हैं कि उन्हें अपने पीरियड क्रैम्प्स को किस तरह हैंडल करना है। जिनमें से कुछ महिलाएं अपनी डाइट, एक्सरसाइज पर ध्यान देती है। पीरियड पेन और क्रैम्प्स को कम करने का पावरफुल तरीका मेडिटेशन हो सकता है जिसके बारे में बहुत ही महिलाएं नहीं जानती। आज भी हमारे समाज में इस विषय पर खुलकर बात ना करने के कारण बहुत सी महिलाओं को बहुत प्रकार की पीड़ा का सामना करना पड़ता है।

Advertisment

मेडिटेशन करना हर फील्ड में एक लाभदायक उपाय है। मेडिटेशन हालांकि कोई रामबाण इलाज नहीं है पीरियड क्रैम्प्स के लिए पर यह आपको कुछ समय के लिए पीरियड पेन से निजात दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं मेडिटेशन करने से पीरियड में क्या लाभ प्राप्त होते है।

Meditation: जानें पीरियड से पहले मेडिटेशन करने के फायदे 

मेडिटेशन क्या है

Advertisment

शरीर को अपने दिमाग के साथ जोड़ने की प्रक्रिया को मैडिटेशन कहते हैं। मेडिटेशन की मदद से वह सारी चीजें शांत हो जाती है जो आपके दिमाग में चल रही होती हैं। यह आप को शांत और फोकस्ड बनाता है। जिससे आप अपने कामों को ध्यान पूर्वक करते हैं।

एंजाइटी कम करता है

पीरियड के दौरान या पीरियड से पहले मेडिटेट करने से आपकी शारीरिक और मानसिक एंजाइटी खत्म होने लगती है। मेडिटेशन करने से आपकी बॉडी मे रिलेक्स हार्मोन रिलीज होती है जो आपकी स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

Advertisment

इम्यून फंक्शन इंप्रूव करता है

पीरियड्स शुरू होने से पहले ही आपकी बॉडी आपको कुछ संकेत देने लगती है। जैसे चिड़चिड़ा, अपच से समस्याएं कुछ महिलाओं को झेलनी पड़ती है। आप यदि अपने पीरियड स्टार्ट होने से पहले मेडिटेशन करना शुरू कर देते हैं तो यह आपके इम्यून सिस्टम को इंप्रूव करती है।

दर्द को कम करता है

मेडिटेशन करना हमारी बॉडी के अंदर एक पॉवरफुल एनर्जी क्रिएट करता है। मेडिटेशन यदि पीरियड से पहले या पीरियड के दौरान किया जाए तो यह आपके दर्द को कम करने में अधिक सहायता करता है। जिससे आपको पैन किलर पिल्स का सेवन भी नहीं करना पड़ता।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

पीरियड पीरियड पेन और क्रैम्प्स एंजाइटी मेडिटेशन
Advertisment