Health Care:  सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर में क्या नुकसान होता है?

खाली पेट चाय पीने से लंबे समय के बाद यह आपके पाचन, मेटाबॉलिज्म और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालने का काम करता है। आइए जानते हैं इसके होने वाले नुकसान के बारे में।

author-image
Udisha Mandal
New Update
What Harm Does Drinking Tea On An Empty Stomach In The Morning Cause To The Body?

Photograph: (Pinterest)

What Harm Does Drinking Tea On An Empty Stomach In The Morning Cause To The Body: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के बिना सोच भी नहीं सकते। लेकिन अगर आप भी सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीते हैं, तो यह आदत आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है। क्योंकि खाली पेट चाय पीने से लंबे समय के बाद यह आपके पाचन, मेटाबॉलिज्म और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालने का काम करता है। आइए जानते हैं इसके होने वाले नुकसान के बारे में।

Advertisment

सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर में क्या नुकसान होता है

1. पेट की एसिडिटी बढ़ सकती है

खाली पेट चाय हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक होता है, क्योंकि खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इससे पेट में एसिडिटी, जलन, गैस और पेट दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisment

2. पाचन तंत्र पर असर डालता है

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन्स आपके पेट के पाचन तंत्र में नुकसान पहुंचाते है जिसके कारण खाना पचने में मुश्किल पैदा होने लगता हैं। इससे कभी-कभी मिचली, मतली या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है।

3. आयरन के अवशोषण में रूकावट करता है

Advertisment

चाय में टैनिन्स मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर में आयरन के अवशोषण को रोकते हैं। यदि आप चाय को खाली पेट पीते हैं, तो यह शरीर में खून की कमी यानी (एनीमिया) की संभावना को बढ़ा सकती है।

4. ब्लोटिंग और अपच की समस्या होना

खाली पेट चाय पीने से गैस बनने लगती है, जिससे पेट फूला हुआ महसूस होता है। लंबे समय तक यह आदत रहने से आपके पेट की गड़बड़ियां बढ़ सकती हैं।

Advertisment

5. मन की बेचैनी और घबराहट होना

चाय में मौजूद कैफीन खाली पेट शरीर में ज्यादा असर करता है जिससे घबराहट, चिड़चिड़ापन या अनावश्यक तनाव महसूस हो सकता है।

इन नुकसानों से कैसे बचाव करें?

Advertisment
  • चाय पीने से पहले हल्का स्नैक जरूर लें, जैसे कि सूखा मेवा या बिस्किट।
  • गुनगुना पानी या नींबू पानी से अपने दिन की शुरुआत करें।
  • खाली पेट चाय पीने की जगह आप हर्बल या ग्रीन टी पीने की आदत डालें।
  • पूरे दिन में कोशिश करें कि 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं।
Empty stomach Drinking Tea Harm Body morning