Advertisment

Period Talks: जानिए Amenorrhea के कारण और लक्षण के बारे में

पीरियड्स न होने को एमेनोरिया कहा जाता है। यह एक सामान्य स्त्री स्वास्थ्य समस्या है, जो टीनएज लड़कियों में देखी जा सकती है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। 

author-image
Ritika Negi
New Update
Ammenoreha

(Image Credit: freepik)

What is Amenorrhea, the absence of menstrual periods in teens: पीरियड्स न होने को एमेनोरिया कहा जाता है। यह एक सामान्य स्त्री स्वास्थ्य समस्या है, जो टीनएज लड़कियों में देखी जा सकती है। जब लड़कियों की युवावस्था शुरू होती है, तो पीरियड्स न होना संभव है। लेकिन अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। इस आर्टिकल में हम एमेनोरिया के लक्षणों, कारणों और उपचार के बारे में बात करेगें। 

Advertisment

एमेनोरिया होने के कारण (Reasons behind Amenorrhea

  • टीन एज लड़कियों मे एमेनोरिया का कारण हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है। 
  • अधिक मोटापा या कम वजन भी, जैसे कि थायराइड, PCOS पीरियड्स से जुड़ी हुई समस्याएँ उत्पन्न कर सकते हैं।
  • तनाव, चिंता या फिर ज्यादा मेंटल प्रेशर भी पीरियड्स को प्रभावित कर सकते हैं।
  • ज्यादा फास्ट फूड और बाहर का दूषित खाना भी इस समस्या का कारण बन सकता है।

एमेनोरिया के लक्षण (Symptoms of Amenorrhea) 

Advertisment
  • पीरियड्स का न होना इसका सबसे मुख्य लक्षण है। या तो पीरियड्स होते ही नहीं है या फिर 3 से 4 महीने के गैप में होते हैं। 
  • चिंता और थकान भी इसी के लक्षण है। एमेनोरिया के साथ-साथ चिंता, थकान, और बार-बार एनर्जी में कमी का अनुभव हो सकता है।
  • एमेनोरिया के दौरान कई हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। हार्मोनल परिवर्तन के कारण चेहरे पर पिम्पल्स, बालों की बढ़ती मात्रा, और अन्य समस्याएँ भी हो सकती हैं।

एमेनोरिया का उपचार (Treatment of Amenorrhea)

एमेनोरिया का उपचार उसके कारणों पर निर्भर करता है। कई मामलों में, एमेनोरिया का इलाज सामान्य आहार, व्यायाम, और स्वस्थ जीवनशैली को ध्यान में रखकर हो सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में डॉक्टर द्वारा दवाओं की परामर्श की जरूरत हो सकती है एमेनोरिया एक सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यदि किसी लड़की को इरेगुलर पीरियड्स की समस्या हो, तो उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सही उपचार और सलाह से, इस समस्या को ठीक करा जा सकता है और उसके स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है।

ध्यान रखने योग्य है कि एमेनोरिया की समस्या केवल टीन एज लड़कियों को ही नही होती बल्कि यह किसी भी उम्र की लड़की को हो सकती है। इसलिए, यदि किसी भी बड़ी महिला को इरेगुलर पीरियड्स  की समस्या हो, तो उसे भी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। एमेनोरिया एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है जिसे समय रहते पहचानना और उसका उपचार किया जाना चाहिए। इससे न केवल महिला का स्वास्थ्य बल्कि उसके भविष्य की स्वस्थता भी सुनिश्चित हो सकती है।

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

PCOS symptoms थायराइड Amenorrhea menstrual periods
Advertisment