जानें कैसी मानसिक बीमारी होती है Bipolar Disorder?

हैल्थ: इस दौरान मूड और व्यवहार में अत्यधिक परिवर्तन होता है। चीजों को देखने और बात करने में काफी हद तक बदलाव आता है। भावनाओं में परिवर्तन होने के कारण आप कभी उदास और गुस्सा हो जाते हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
bipolar disorder

(Credit Image- Medicalnews Today)

What Is Bipolar Disorder? बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी है, जो मूड स्विंग और तनाव की वजह बनती है। इस दौरान मूड और व्यवहार में अत्यधिक परिवर्तन होता है। चीजों को देखने और बात करने में काफी हद तक बदलाव आता है। भावनाओं में परिवर्तन होने के कारण आप कभी उदास और गुस्सा हो जाते हैं। इससे पीड़ित इंसान का बीमारी पर कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी में आप दो स्थिति में आ जाते हैं। पहले जब आप खुद को बहुत एक्टिव पाते हैं। इस दौरान खूब बढ़ा चढ़ाकर बातें करते हैं। दूसरा जब आप बहुत उदास हो जाते। इस दौरान मन में कई तरह की गलत धारणाएं आने लगती हैं। भारत में 150 में एक आदमी इस बीमारी से पीड़ित है। यह डोपामाइन हार्मोन के असंतुलित होने के कारण होता है। 

बाइपोलर डिसऑर्डर होने का कारण

1. जेनेटिक 

Advertisment

बाइपोलर डिसऑर्डर के विकास का खतरा उन व्यक्तियों में ज्यादा रहता है, जिसके परिवार में कभी कोई इससे ग्रसित रहा हो। जिसका कारण भावी पीढ़ी को इससे खतरा बना रहता है। अध्ययन के अनुसार 80 से 90% मरीज ऐसे मिले हैं, जिनमें में यह जेनेटिक तौर पर दिखा है।

2. मस्तिष्क की संरचना

किसी कारणवश मस्तिष्क के आकार में भिन्नता है या कुछ हिस्सों में असंतुलन पाया जाना भी बाइपोलर डिसऑर्डर का कारण है।

3. तनावपूर्ण घटना 

अगर कोई इंसान जीवन में कभी दर्दनाक और तनावपूर्ण घटनाओं से निपटने में खुद को असमर्थ पाता है तो ऐसी स्थिति में बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार बन जाता है।

4. अन्य कारण

Advertisment

कभी किसी खराब रिश्तों से गुजरना, गंभीर बीमारी, परिवार में किसी खास की मृत्यु के बाद सदमे में आ जाना आदि।

बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण

1. चिड़चिड़ापन आ जाना 
2. गलत भावनाओं का उत्पन्न होना 
3. आत्महत्या का विचार आना 
4. क्रोध की भावना
5. ऊर्जा या थकावट महसूस करना
6. अत्यधिक नींद या सोने में अक्सर कठिनाई आना 
7. भूख अत्यधिक लगना या बिल्कुल भी नहीं लगना 
8. एकाग्रता में कठिनाई आदि।

कैसे करें इससे बचाव?

1. ऐसी स्थिति में कोशिश करें की दवाई और कैफीन से परहेज करें
2. इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति पर्याप्त नींद लें। 
3. अगर किसी को इसके लक्षण हैं तो उसे इसके प्रति जागरूक करें। 
4. माहौल में रहने की कोशिश करें। 
5. मानसिक रोग वाले डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

mental effects खराब मानसिक स्वास्थ्य mental health