You Should Know: फ्रोजन शोल्डर क्या होता है, इसके कारण और उपाय

आज के समय बीजी लाइफस्टाइल और घंटों तक एक जगह बैठने की आदत आम हो गई है जिससे फ्रोजन शोल्डर की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। आइए जानें फ्रोजन शोल्डर, के कारण और इससे बचने के उपाय क्या हैं।

author-image
Udisha Mandal
New Update
What Is Frozen Shoulder, Its Causes And Remedies

Photograph: (freepik)

What Is Frozen Shoulder, Its Causes And Remedies: आज के समय बीजी लाइफस्टाइल और घंटों तक एक जगह बैठने की आदत आम हो गई है जिससे फ्रोजन शोल्डर की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। इसे मेडिकल भाषा में एड्हीसिव कैप्सुलाइटिस कहा जाता है, यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें कंधे की गति धीरे-धीरे कम हो जाती है और उसमें दर्द बना रहता है। यह समस्या सामान्य रूप से 40 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन आज के समय यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों मे देखी जाती है, खासकर यह परेशानी महिलाओं और डायबिटीज़ के मरीजों में ज्यादा देखी जाती है। आइए जानें फ्रोजन शोल्डर, के कारण और इससे बचने के उपाय क्या हैं।

Advertisment

फ्रोजन शोल्डर क्या होता है, इसके कारण और उपाय

1. फ्रोजन शोल्डर क्या होता है?

यह स्थिति तब होती है जब कंधे के जोड़ के चारों ओर का टिश्यू मोटा और कड़ा हो जाता है, जिससे वहां सूजन आ जाती है और मूवमेंट करने में कठिनाई होने लगती है। धीरे-धीरे कंधा "फ्रोज़न" हो जाता है यानी उसकी मूवमेंट लगभग रुक जाती है और उसमें दर्द होने लगता है।

Advertisment

2. फ्रोजन शोल्डर के होने का कारण

1. इम्मोबिलिटी यानी स्थिरता आना 

लंबे समय तक कंधे का उपयोग न करना, यानी कंधों की मूवमेंट में कमी करना जैसे सर्जरी या चोट के बाद, इस समस्या को जन्म दे सकता है। 

Advertisment

2. डायबिटीज़ के कारण

डायबिटीज के मरीजों में फ्रोजन शोल्डर होने का खतरा कई गुना अधिक होता है।

3. थायरॉइड समस्याएं के कारण

Advertisment

हाइपोथायरॉइडिज्म या हाइपरथायरॉइडिज्म से पीड़ित लोगों में भी फ्रोजन शोल्डर की समस्या अधिक पाई जाती है।

4. कंधे की चोट या सर्जरी के कारण

फ्रैक्चर या सर्जरी के बाद अगर कंधे की मूवमेंट सीमित रहती है तो फ्रोजन शोल्डर हो सकता है।

Advertisment

5. ऑटोइम्यून रिएक्शन के कारण

कुछ मामलों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खुद ही कंधे के टिशूज़ पर हमला करने लगती है। जिसके कारण फ्रोजन शोल्डर की समस्या हो जाती है।

3. फ्रोजन शोल्डर होने के लक्षण

Advertisment

1. कंधे में लगातार या बढ़ता हुआ दर्द

2. कंधे की मूवमेंट में कमी करने के कारण

3. रात के समय कंधे में ज्यादा दर्द महसूस होना

Advertisment

4. हाथ ऊपर उठाने या पीछे ले जाने में कठिनाई होना

4. इससे बचने के उपचार और उपाय

1. फिजिकल थैरेपी

स्ट्रेचिंग और मूवमेंट एक्सरसाइज़ कंधे की गति को धीरे-धीरे बेहतर करती हैं। जिससे फ्रोजन शोल्डर की समस्या कम होने लगती है।

2. गर्म/ठंडे सेंक करना

शोल्डर के दर्द को कम करने के लिए हॉट पैक या आइस पैक का उपयोग करें।

3. दवाएं लें

दर्द और सूजन के लिए NSAIDs जैसे इबुप्रोफेन मददगार होते हैं। यह दर्द में राहत देने का काम करते हैं। 

4. स्टेरॉयड इंजेक्शन देकर

गंभीर सूजन की स्थिति में डॉक्टर कंधे में स्टेरॉयड का इंजेक्शन दे सकते हैं। जिससे दर्द कम हो सकें।

5. सर्जरी करके

जब बाकी के सभी उपाय असफल हो जाते है, तब डॉक्टर के द्वारा सर्जरी की सलाह दी जाती है।

Remedies causes