Advertisment

Celiac Disease आपकी Reproductive Health को किस प्रकार प्रभावित करती है?

सेलिएक डिजीज एक आम समस्या है, जो खाने में पाए जाने वाले ग्लूटेन के कारण होती है। यह रोग आपके आहार और आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सेलियक डिजीज का आपकी रिप्रोडक्टिव हैल्थ पर भी प्रभाव हो सकता है?

author-image
Ritika Negi
New Update
effect of poverty on reproductive health

(Image Credit: file image)

What is the effect of celiac disease on reproductive health: सेलिएक डिजीज एक आम समस्या है, जो खाने में पाए जाने वाले ग्लूटेन के कारण होती है। यह रोग आपके आहार और आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सेलिएक डिजीज का आपकी रिप्रोडक्टिव हैल्थ पर भी प्रभाव हो सकता है? हां, यह सही है। सेलिएक डिजीज का प्रभाव आपके प्रजनन स्वास्थ्य पर हो सकता है, और यह आपको समझना महत्वपूर्ण है। 

Advertisment

क्या होता है सेलिएक डिजीज? (What is Celiac Disease?)

सेलिएक डिजीज एक प्रकार की पेट की बीमारी है, जो अनाज में मौजूद ग्लूटेन को सही तरीके से पचाने में समस्या उत्पन्न करती है। यह रोग ग्लूटेन के सेवन से होता है, जो गेहूं, जौ, और बाजरे में पाया जाता है। इस बीमारी से प्रभावित व्यक्ति के पेट में सूजन, पेट दर्द, उल्टी, जैसे लक्षण आ सकते हैं।

सेलिएक डिजीज रिप्रोडक्टिव हैल्थ को किस प्रकार प्रभावित करता है?

Advertisment

प्रजनन स्वास्थ्य के लिए सिलिएक रोग का प्रभाव विभिन्न हो सकता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में न्यूत्रिएंट्स की कमी होती है, जो प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसका सीधा प्रभाव महिलाओं के पीरियड्स और प्रेगनेंसी पर पड़ता है। इस रोग के कारण महिलाओं को पीरियड्स की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि इरेगुलर पीरियड्स, गर्भाशय संबंधी समस्याएं, और इन्फर्टिलिटी। इसके अलावा, सिलिएक रोग के रोगियों में गर्भाशय के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

इस रोग के कारण महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे कि प्रेगनेंसी के समय में उल्टी, पेट में दर्द, और खाना पचने में दिक्कत। सीलिएक रोग के लिए सही उपचार न करने पर प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलेट, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यह पेट में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, और शिशु को कमजोर बना सकता है।

सिलिएक रोग के प्रभाव को समझने के लिए, आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। वह आपके लिए सही इलाज योजना तैयार कर सकते हैं और आपको सही दिशा में मार्गदर्शन कर सकते हैं। सिलिएक रोग के प्रभाव को कम करने के लिए, आपको अपने आहार को चेंज करने की आवश्यकता हो सकती है। आपको ग्लूटेन युक्त आहार से दूर रहना होगा, और आपको स्वस्थ आहार का पालन करना होगा।

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

प्रेगनेंसी Reproductive health ग्लूटेन Celiac Disease
Advertisment