Advertisment

Periods Talks: पीरियड्स के दौरान जरूर करें यह 5 योग आसन

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान योग का अभ्यास करना आरामदायक और उपयोगी हो सकता है। पीरियड्स के समय में योग आपको शारीरिक और मानसिक रूप से आराम प्रदान कर सकता है, और इससे पीरियड के दर्द और तनाव को कम किया जा सकता है। 

author-image
Ritika Negi
New Update
Yoga for anger issue

Yoga Poses (Image Credit: file image)

Five yoga poses to do during your periods: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान योग का अभ्यास करना आरामदायक और उपयोगी हो सकता है। पीरियड्स के समय में योग आपको शारीरिक और मानसिक रूप से आराम प्रदान कर सकता है, और इससे पीरियड के दर्द और तनाव को कम किया जा सकता है। 

Advertisment

महिलाओं के जीवन में पीरियड्स एक महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान, कई महिलाएं तनाव, चिड़चिड़ापन और दर्द का सामना करती हैं। इस समय में योग एक महत्वपूर्ण साथी हो सकता है। योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करने से महिलाओं को दर्द कम करने में मदद मिल सकती है और उन्हें आराम मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम पांच ऐसे योग आसनों के बारे में बात करेंगे जो महिलाओं को उनके पीरियड के के दौरान दर्द कम करने के लिए लाभदायक हो सकते हैं। 

पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए 5 योग आसन

1. बद्ध कोनासना (Cobbler's Pose)

Advertisment

मोचियों को ज्यादातर आपने इसी मुद्रा में बैठकर काम करते हुए देखा होगा। इसीलिए इस आसन को अंग्रेजी में Cobbler Pose भी कहा जाता है। इस मुद्रा में दोनों टांगें मुड़कर हिप्स के पास आ जाती हैं और दोनों टांगों से होने वाला मूवमेंट तितली के पंखों की मुद्रा बनाता है। यह आसन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

2. बालासन (Balasana)

इस आसन में, आप अपने घुटनों को झुकाएं और पैरों को पीछे की ओर फैलाएं। ह्रदय को धरते हुए, शरीर को आराम से फैलाएं। इससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और पीरियड्स के दर्द में कमी होती है। यह योग बच्चों के बैठने के तरीके से मैच करता है इसलिए इसका नाम बालासन है। 

Advertisment

3. सुखासन (Sukhasana)

यह आसन बैठकर किया जाता है। आप बैठें और हाथों को घुटनों पर रखें। आराम से बैठें और गहरी सांस लें। इससे आपके शरीर और ध्यान में स्थिरता बढ़ती है, और पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इस योगासन से हमारी एकाग्रता में विकास होता है। 

4. मत्स्यासन (Matsyasana)

Advertisment

इस आसन में, आप पीठ को झुकाएं और पेट को बाहर की ओर निकालें। कंधे को जमाएं और अपनी गरदन और पीठ को पीछे की ओर झुकाएं। इससे पेट के दर्द में राहत मिलती है और शरीर का लचीलापन बढ़ता है। यह पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए बेहद ही लाभदायक है। 

5. शवासन (Shavasana)

यह आसन आराम के लिए किया जाता है। आप सीधे लेट जाएं और अपने शरीर को धीरे-धीरे छोड़ दें। ध्यान और आराम के लिए इसे किया जा सकता है, जो पीरियड्स के दौरान शारीरिक और मानसिक आराम प्रदान करता है।

ध्यान दें कि योग आसनों को पीरियड्स के दौरान करते समय सावधानी बरतें। किसी भी आसन को करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें, खासकर अगर आपको किसी प्रकार की समस्या हो।

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

Periods Yoga Poses Matsyasana balasana Shavasana
Advertisment