Advertisment

Gluten Free Snacks: हेल्दी रहने के लिए खाएं यह ग्लूटेन फ्री स्नैक्स

ग्लूटेन एक प्रकार का ग्रुप ऑफ़ प्रोटीन है जो कि कुछ ग्रेंस जैसे कि व्हीट और बारले में पाया जाता है। ग्लूटेन नॉर्मली सेफ होता है, परंतु जिन लोगों को सेलियक डिजीज है उनको ग्लूटेन वाले स्नैक्स नहीं खाने चाहिए।

author-image
Shruti
New Update
Gluten free snack freepik

(Image Credit - Freepik)

Gluten free snacks for healthy diet: ग्लूटेन एक प्रकार का ग्रुप ऑफ़ प्रोटीन है जो कि कुछ ग्रेंस जैसे कि व्हीट और बारले में पाया जाता है। यह खाने में इलास्टिसिटी और मॉइश्चर को बनाए रखता है। ग्लूटेन नॉर्मली सेफ होता है, परंतु जिन लोगों को सेलियक डिजीज है उनको ग्लूटेन वाले स्नैक्स नहीं खाने चाहिए। यह उनके स्वास्थ्य को हानि भी पहुंचा सकते हैं। आजकल बाजार में बहुत से ग्लूटेन फ्री स्नैक्स भी मौजूद हैं। आप इन स्नैक्स को एक हेल्थी ऑप्शन के तौर पर खा सकते हैं

Advertisment

हेल्दी रहने के लिए खाएं यह ग्लूटेन फ्री स्नैक्स 

1. क्वीनोआ

क्वीनोआ एक बहुत ही पापुलर स्नैक है। इसको सुपर ग्रेन भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें बहुत सारा फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो कि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती है। साथ ही साथ यह ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखता है। इसको खाने से पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मेंटेन रहता है। यह आयरन का भी अच्छा सोर्स है।

Advertisment

2. मिलेट्स

मिलेट्स बहुत ही हेल्दी होते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जो कि डायबिटीज को प्रीवेंट करने में फायदेमंद है। यह आयरन, जिंक और कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं। यह ग्लूटेन फ्री होते हैं। मिलेट्स वजन कम करने में और ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में भी बहुत फायदेमंद हैं। अपने आहार में मिलेट्स को जरूर शामिल करें।

3. फ्रेश फ्रूट्स

Advertisment

अपने आहार में ताजा मौसमी फल जरूर शामिल करें। इनमें कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स होते हैं। फल ढेरों प्रकार के विटामिन के उत्तम सोर्स होते हैं। यह दिल की बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करते हैं। फलों में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। फल पाचन तंत्र को भी अच्छा रखते हैं। साथ ही साथ इनमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है जो कि बॉडी वेट को कंट्रोल करने में भी बहुत सहायक है। और साथ-साथ अन्य बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। यह  त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं और यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाए रखते हैं।

4. फलियां (लेग्यूम)

फलिया सेहत के लिए बहुत ही जरूरी और फायदेमंद हैं। शाकाहारी लोगों के लिए फलियां एक सुपर फूड की तरह काम करती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और आयरन पाया जाता है। साथ ही इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है जो कि डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। फलियों से हार्ट का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। फलियां प्रोटीन और हेल्दी फैट का एक अच्छा सोर्स हैं। साथ ही साथ इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी होता है और यह शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स भी देती हैं। अपने आहार में फलियां जैसे कि हरे मटर, राजमा, सोयाबीन, मुंग, बींस इत्यादि जरूर शामिल करें।

Advertisment

5. डेयरी प्रोडक्ट्स

ज्यादातर डेयरी प्रोडक्ट्स नेचुरली ही ग्लूटेन फ्री होते हैं। हालांकि जिसमें फ्लेवर मिलाया हुआ होता है उनके इनग्रेडिएंट लिस्ट एक बार चेक कर लें। डेयरी प्रोडक्ट्स भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनको अपने आहार में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और दिल का स्वास्थ्य बढ़ता है। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन डी और फास्फोरस होता है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। साथ-साथ इन में हाई पोटैशियम भी होता है जो कि ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है। अपने ओवरऑल स्वास्थ्य के लिए आप इनको भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Gluten Free Snacks ग्लूटेन फ्री स्नैक्स
Advertisment