Advertisment

Women Reproductive Health: वैजिनिस्मस क्या है? जिसके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए

महिलाओं के सेक्शुअल हैल्थ से रिलेटेड बीमारियों में से वैजिनिस्मस भी एक हैं। लेकिन समस्याएं ये हैं कि इस के बारे में लोगों को बिल्कुल भी जानकारी नहीं है।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
women ).jpg

( image credit : adobe stocks )

Vaginismus Issue: महिलाओं के सेक्शुअल हैल्थ से रिलेटेड बीमारियों में से वैजिनिस्मस भी एक हैं। लेकिन समस्याएं ये हैं कि इस के बारे में लोगों को बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। जिसके कारण शायद कई महिला वैजिनिस्मस से पीड़ित होकर भी कुछ कह नहीं पाती और अंदर ही अंदर घुटती जाती हैं। इस कारण एक महिला का सेक्शुअल लाइफ में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए चलिए गहराई से समझते हैं आखिर क्या है वैजिनिस्मस।

Advertisment

क्या है वैजिनिस्मस और इसके लक्षण?

ये एक ऐसी मेडिकल कंडीशन हैं जिसमें एक महिला का वजाइना के मसल्स सिकुड़ने लगते हैं। ये ज्यादा तर इंटरकोर्स के वक्त होता है जिससे एक महिला को  सेक्शुअली कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके कारण एक महिला काफी पेनफुल सेक्स महसूस करती हैं और साथ ही वो टैम्पोन और मासिक धर्म कप जैसे कोई भी चीज इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। ये कंडीशन में अगर महिला चाहें तभी वो अपनी एक ऊंगली तक अपने यौन में नहीं इंसर्ट कर पाती क्योंकि उसके वजाइना के मसल्स उस वक्त सिकुड़ जाते हैं। ये ज्यादा तर इसलिए भी होता है कि एक महिला इंटरकोर्स के समय काफी डरी हुई होती है जिसका रिप्सोंड उसका शरीर वजाइना के मसल्स सिकुड़ कर देता है। ये जरूरी नहीं कि अगर आपने कभी पहले बिना कोई कोई परेशानी के इंटरकोर्स किया हो फिर अचानक से आपको इस कंडीशन का सामना करना पड़ गया हो। इस कंडीशन पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता। ये रोग बस आपके वजाइना मसल्स को सिकोड़ देता है जभी आपके वजाइना में कोई चीज इंसर्ट करी जाती हो। लेकिन ये आपके सेक्शुअल प्लेजर में कोई बाधा नहीं डालती हैं।

क्या है वैजिनिस्मस का इलाज?

आप अगर ऐसे कोई भी कंडीशन का सामना कर रहें हैं तो आप इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं जो आपको इसका सही इलाज बताएंगे। लेकिन साथ में आप एक्सरसाइज करते रहिए जिससे आपको थोड़ी राहत भी मिलेगी। आप कई सारे रिलैक्सेशन टेक्नीक्स को रोज प्रैक्टिस कर सकते हैं। जिससे आप का माइंड रिलैक्स होगा और आप काम होंगे। आप ब्रीदिंग तकनीक और गेंटेले टचिंग तकनीक के जरिए अपने वजाइना के मसल्स को रिलैक्स  कर सकते हैं। साथ ही आप पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करके अपने वजाइना मसल्स पर फिरसे काबू पा सकते हैं।

Disclaimer : इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Vaginismus सेक्शुअल हैल्थ
Advertisment