Advertisment

पार्टनर के साथ Sexual History को शेयर करना क्यों जरुरी है?

सेक्सुअल हिस्ट्री की जब बात आती है तब बहुत सारे लोग इसे अपने पार्टनर को बताना जरूरी नहीं समझते हैं। इसके भी बहुत सारे कारण है लेकिन फिर भी आपको कुछ बातें अपने पार्टनर के साथ जरूर करनी चाहिए। इससे आपके रिलेशनशिप में एक नया मोड़ आ सकता है

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sexual History With Partner

(Image Credit: Stylecraze)

What It Is Important To Share Sexual History With Partner?: रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन एक बहुत महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। इसके बिना रिलेशनशिप की गाड़ी आगे नहीं चल सकती क्योंकि जब तक आप दोनों के बीच में एक इमोशनल कनेक्शन नहीं बनेगा तब तक आप एक दूसरे के साथ इंटिमेसी महसूस नहीं कर पाएंगे। आप दोनों के बीच में एक बार बांड नहीं बन पाएगा लेकिन कम्युनिकेशन से इस बांड और इंटिमेसी को बनाना और बरकरार रखा जा सकता है।

Advertisment

सेक्सुअल हिस्ट्री की जब बात आती है तब बहुत सारे लोग इसे अपने पार्टनर को बताना जरूरी नहीं समझते हैं। इसके भी बहुत सारे कारण है जैसे उन्हें जज किया जा सकता है, पार्टनर उनके बारे में कैसी राय बनाएगा, शर्म महसूस होती है और आप ऑकवर्ड भी महसूस कर सकते हैं लेकिन फिर भी आपको कुछ बातें अपने पार्टनर के साथ जरूर करनी चाहिए। इससे आपके रिलेशनशिप में एक नया मोड़ आ सकता है और आपके रिश्ते में समझ बढ़ सकती है।

पार्टनर के साथ Sexual History को शेयर करना क्यों जरुरी है? 

माहौल देखकर बात करें 

Advertisment

सेक्सुअल हिस्ट्री के बारे में बात करते समय सबसे पहले आपको ध्यान रखना होगा कि आपको कब और कहां पर इसके बारे में बात करनी है। अगर आप हड़बड़ी में या फिर सही मोमेंट पर पार्टनर से बात नहीं करते हैं तो आपके बारे में गलत राय बनाई जा सकती है। आपको गलत तरीके से समझा जा सकता है। इसलिए हमेशा इस बारे में बात करने के लिए आपको एक माहौल बनाना पड़ेगा। 

कुछ भी ना छुपाएं 

किसी भी व्यक्ति के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाना आसान नहीं है क्योंकि इसमें फिजिकल और मेंटल एफर्ट दोनों ही जुड़े होते हैं। आपका एक गलत फैसला आपकी लाइफ को बदल सकता है और आपको प्रॉब्लम में भी डाल सकता है। इसलिए अपनी सेक्सुअल हिस्ट्री के बारे में पार्टनर्स से कुछ भी छुपाने की कोशिश मत करें। उन्हें जो भी जरूरी बातें हैं, उनके बारे में  सब कुछ बताएं ताकि आप अपने साथ-साथ उनका भी ख्याल रख सके। 

Advertisment

आपकी और उनकी सोच में फर्क हो सकता है 

हर किसी की सोचने का तरीका या फिर माइंडसेट अलग हो सकता है। इसलिए आप अपनी बातें दूसरों पर थोपने की कोशिश मत करें। किसी भी तरह की 'गलतफहमी' रिश्ते को बिगाड़ सकती है। अगर आप दोनों के विचार एक बात पर नहीं मिलते हैं तो यह ठीक है। इसमें कुछ गलत नहीं है। पार्टनर्स होने का मतलब नहीं है कि आप दोनों की सोच एक जैसी होनी चाहिए। हम सब यूनिक है लेकिन अपने विचार या सोच को दूसरों पर थोपना गलत है। आप दोनों एक दूसरे की बात को सुने और दोनों के दृष्टिकोण की रिस्पेक्ट करें।

उन्हें जज मत कीजिए 

Advertisment

पार्टनर को जज करना मत शुरू कर दे। आप दोनों यह बात इसलिए कर रहे हैं ताकि आप दोनों के बीच में कोई भी मिसअंडरस्टैंडिंग मत रहे या फिर आपको धोखे में ना रखा जाए। ऐसा करने से आप दोनों के बीच में एक ट्रस्ट बिल्ड होने लग जाएगा। आप दोनों एक दूसरे के करीब आ सकते हैं। आपको अपने पार्टनर के साथ ज्यादा सुरक्षित होगा। अगर वहीं पर आप उसे जज करना शुरू कर देंगे या फिर उन्हें बुरा या फिर गलत महसूस करवाएंगे तो यह बात सही नहीं है। इससे पार्टनर भी अनकंफरटेबल महसूस करेगा। 

STI का टेस्ट करवाएं 

अगर आपको किसी भी तरीके से STI का खतरा महसूस हो रहा है या फिर कभी अपने अनप्रोटेक्टेड सेक्स (Unprotected Sex) किया तो आप दोनों को एक बार जाकर टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। इससे आपका हेल्दी रिलेशन बिल्ड होगा, जहां पर आप दोनों एक दूसरे की केयर करते हैं। आप दोनों एक दूसरे की परवाह करते हैं और साथ में एक हेल्थी और खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं। 

Unprotected sex STI partner Sexual History Share Sexual History With Partner
Advertisment