Advertisment

Menopause Diet: मेनोपॉज के दौरान यह सब खाएं महिलाएं

मेनोपॉज के समय कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से हार्ट पर नकारात्मक प्रभाव पडता है, तनाव बढ़ता है और नींद प्रभावित होती है। हमारे इस हैल्थ ब्लॉग मे पढे कि आपको मेनोपॉज में अपनी डाइट कैसे रखनी चाहिए-

author-image
Monika Pundir
New Update
menopause diet

menopause diet

Menopause Diet: मेनेपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दौरान महिलाओं को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। मेनोपॉज की स्थिति में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल चेंज होने के कारण पीरियड आना बंद हो जाता है। यह आमतोर पर 40 से 55 साल की उम्र की महिलाओं में होता है। इस दौरान होने वाले शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को एक बेहतर डाइट होने की आवश्यकता होती है| आइए जानते हैं के मेनोपॉज के दौरान आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए।

Advertisment

1. भरपूर मात्रा में पानी पिएं

मेनोपॉज के समय आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से आपका पेट साफ रहता है और पेट से संबंधित परेशानियां जैसे कब्ज आदि नहीं होती हैं साथ ही शरीर में पानी की कमी नही होती है और कमजोरी महसूस नही होती है।

2. फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं

Advertisment

मेनोपॉज के समय आपको फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे फल, अनाज, हरी सब्जियां आदि अधिक खाना चाहिए। मेनोपॉज में महिलाओं को वजन बढ़ने की समस्या अधिक होती है इसलिए फाइबर रिच फूड्स खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।

3. मिल्क प्रोडेक्ट का सेवन जरूरी

मेनोपॉज में शरीर में काफी कमजोरी हो जाती है। इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की मात्रा कम हो जाती और हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती है इसलिए आपको मिल्क प्रोडेक्ट का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम, फोस्फोरस, विटामिन डी आदि हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इससे नींद ना आने की परेशानी भी ठीक होती है।

Advertisment

4. डार्क चॉकलेट होगी फ़ायदेमंद

महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान काफी मूड स्विंग्स होते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण वह चिडचिडापन महसूस करती हैं, नींद ठीक से नही आती है और स्ट्रेस भी होता है, ऐसे में डार्क चॉकलेट खाना फायदेमंद होगा। डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम मौजूद होता जो मूड को बेहतर करने में मदद करता है और नींद भी अच्छी आती है।

5. सोडियम, अल्कोहल, कैफीन का सेवन करने से बचे

मेनोपॉज के समय कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से हार्ट पर नकारात्मक प्रभाव पडता है, तनाव बढ़ता है और नींद प्रभावित होती है। सोडियम का सेवन अगर

आप ज्यादा करते हैं तो इससे आपका ब्लड़ प्रेशर और वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए इस दौरान इन सब चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

menopause diet
Advertisment