/hindi/media/media_files/2025/04/04/usfQnW2SGEdO3e1iJtpu.png)
Photograph: (Pinterest)
Which Contraceptives Are Most Safe And Effective For You?: बहुत सारी महिलाएं गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करती है लेकिन इसका सही चुनाव करना बहुत ज़रूरी है ताकि अनचाही गर्भावस्था को रोका जा सके और इससे स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा प्रभाव न पड़े। सही गर्भनिरोधक का चुनाव आपके शरीर, स्वास्थ्य, जीवनशैली और आने वाले भविष्य पर निर्भर करता है। कुछ गर्भनिरोधक के तरीके बेहद असरदार और सुरक्षित माने जाते हैं, जबकि कुछ का असर कम होता है। आइए जानें सबसे सुरक्षित और असरदार गर्भनिरोधक विकल्पों के बारे में
कौन-कौन से गर्भनिरोधक आपके लिए सबसे सुरक्षित और असरदार है
1. हार्मोनल गर्भनिरोधक
गर्भनिरोधक गोली - यह रोजाना लेने वाली हार्मोनल दवा है।
गर्भनिरोधक पैच - यह पैच त्वचा पर लगाया जाता है और इसे हर हफ्ते बदलना पड़ता है।
गर्भनिरोधक इंजेक्शन - यह इंजेक्शन हर 3 महीने में एक बार लगाया जाता है।
गर्भनिरोधक इम्प्लांट - यह महिलाओं के स्किन के नीचे लगाया जाने वाला डिवाइस है और इसका असर 3 साल तक रहता है।
2. इंट्रा यूटेरिन डिवाइस, गर्भनिरोधक उपकरण
कॉपर IUD - यह एक छोटा, T- आकार का प्लास्टिक प्रदार्थ है जो तांबे से ढका होता है और यह गर्भाशय में रखकर अनचाहे गर्भ को रोकने में मदद करता है। इसका असर 10-12 साल तक रहता है।
हार्मोनल IUD - यह प्रोजेस्टिन नामक हार्मोन को धीरे-धीरे रिलीस करता है और मासिक धर्म को हल्का कर देता है। इसका असर 3-7 सालों तक रहता है।
3. बैरियर मैथड
पुरुष/महिला कंडोम - यह दोनों यौन संचारित संक्रमण और अनचाही गर्भावस्था को रोकने के काम आते हैं।
डायफ्राम और सर्वाइकल कैप - इसे गर्भाशय के मुंह पर लगाया जाता है। यह योनि में डाले जाने वाला गर्भनिरोधक उपकरण हैं जो गर्भाशय ग्रीवा को ढककर शुक्राणु को प्रवेश से रोकते हैं।
4. प्राकृतिक तरीके
सेफ पीरियड मैथड - ओव्यूलेशन के दिनों में असुरक्षित सेक्स करने से बचें। इससे अनचाही गर्भावस्था से बचा जा सकता है।
पुल-आउट मैथड - इस मैथड से गर्भावस्था से बचाव हो सकता है अगर सही समय पर पुरुष Ejaculation से पहले ही लिंग को बाहर निकाल ले।
5. स्थायी गर्भनिरोधक
पुरुष नसबंदी - यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पुरूषों के शुक्राणु मार्ग को ब्लॉक कर देते है। जिससे महिलाओं के प्रेगनेंसी का खतरा कम हो जाता है।
महिला नसबंदी - यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें महिलाओं के फैलोपियन ट्यूब को ब्लॉक कर देते हैं जिससे वह गर्भधारण नहीं कर सकती।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।