Gut Health & Glow-Up: महिलाएं प्रोबायोटिक्स की दीवानी क्यों हैं? जानें पाचन, त्वचा और संपूर्ण स्वास्थ्य का गहरा रिश्ता

Gut Health & Glow-Up: आजकल महिलाएं अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गई हैं। फिटनेस और स्किन केयर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इन्हीं में एक नाम खूब चर्चा में है, प्रोबायोटिक्स।

author-image
Tamnna Vats
New Update
Gut Health

Why Are Women Obsessed with Probiotics? Discover the Deep Connection Between Digestion, Skin, and Overall Health: आजकल महिलाएं अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गई हैं। फिटनेस और स्किन केयर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इन्हीं में एक नाम खूब चर्चा में है, प्रोबायोटिक्स। लेकिन आखिर ये प्रोबायोटिक्स क्या हैं और महिलाएं इसकी तरफ क्यों खिंच रही हैं? चलिए समझते हैं कि यह पाचन, त्वचा और कुल स्वास्थ्य में कैसे मदद करता है।

Advertisment

Gut Health & Glow-Up: महिलाएं प्रोबायोटिक्स की दीवानी क्यों हैं? जानें पाचन, त्वचा और संपूर्ण स्वास्थ्य का गहरा रिश्ता

प्रोबायोटिक्स हैं क्या? 

प्रोबायोटिक्स वे अच्छे बैक्टीरिया हैं जो खासकर पेट की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। ये आपके पाचन तंत्र का संतुलन बनाए रखते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। दही, छाछ, किमची, केफिर, सौकर्रॉट जैसे फूड या सप्लीमेंट्स से इन्हें आसानी से पाया जा सकता है।

Advertisment

महिलाओं में प्रोबायोटिक्स 

महिलाओं में प्रोबायोटिक्स इसलिए पसंद किया जा रहा है क्योंकि ये पेट और त्वचा दोनों पर अच्छा असर डालता है। इसे लेने से पाचन दुरुस्त रहता है और स्किन भी ग्लो करने लगती है। कई महिलाओं ने बताया है कि इससे ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी में राहत मिली, साथ ही दाने, पिंपल्स और रैशेज भी कम हुए हैं।

ग्लोइंग स्किन की शुरुआत पेट से

Advertisment

ग्लोइंग स्किन पेट से शुरू होती है। जब आंतें स्वस्थ रहती हैं, तो शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है। प्रोबायोटिक्स आंतों की सूजन को कम करते हैं और माइक्रोबायोम का बैलेंस सुधारते हैं, जिससे स्किन की क्वालिटी बेहतर होती है।

हार्मोनल बैलेंस और इम्यून सिस्टम

प्रोबायोटिक्स महिलाओं के हार्मोन बैलेंस पर भी अच्छा असर डालते हैं। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स, थकान और अपच जैसी दिक्कतों में आराम मिल सकता है। साथ ही, ये इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में बेहतर बनता है।

Advertisment

प्रोबायोटिक्स का सही तरीका

भले ही प्रोबायोटिक्स फायदेमंद हों, लेकिन इन्हें बिना सोचे समझे लेना सही नहीं है। हर शरीर की जरूरत अलग होती है, इसलिए कोई भी नया सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आप प्रोबायोटिक्स नेचुरल तरीके से लेना चाहती हैं, तो दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड्स को अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करें।

gut health gut digestion health