Celebrities Turn Vegan: आखिर क्यों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बने शाकाहारी?

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो कभी पहले मांसाहारी हुआ करते थे वह कई वजह जैसे हेल्थ या जानवरों के लिए प्यार के कारण शाकाहारी बन गए हैं। वह आज के समय मे पूरी तरीके से शाकाहारी भोजन करना पसंद करते है और कई हेल्थ बेनीफिट्स भी देखने मिले हैं।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Why Bollywood Celebrities Became Vegan

Why Bollywood Celebrities Became Vegan (Image Credit: Pinterest)

Bollywood Celebrities Turn Vegan: कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो कभी पहले मांसाहारी हुआ करते थे वह कई वजह जैसे हेल्थ या जानवरों के लिए प्यार के कारण शाकाहारी बन गए है। वह आज के समय मे पूरी तरीके से शाकाहारी भोजन करना पसंद करते है और कई हेल्थ बेनीफिट्स भी देखने मिले है। 

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बने शाकाहारी

1. John Abraham 

Advertisment

जॉन अब्राहम काफी फिट ऐक्टर मे से एक हैं और उन्होंने बताया है कि इस तरह फिट रहने के लिए मांसाहारी बनना आवश्यक नहीं है बल्कि शाकाहारी होने के बावजूद वह काफी फिट रहते है। वह जानवरों के लिए प्यार और उनके साथ हो रहे क्रूरता के कारण शाकाहारी बनने का निर्णय लिया। 

2. Shraddha Kapoor 

श्रद्धा कपूर 2019 मे जानवरों के लिए प्यार के कारण शाकाहारी बन गई और उन्हे 2020 मे PETA द्वारा 'The Hottest Vegeterian' घोषित किया गया। उन्होंने बताया की वह सही तरीके का खाना खाती है जिससे शाकाहारी होने के बाद भी वह काफी स्वस्थ रहती है। उन्हे भिंडी और साधारण प्लांट बेस्ड खाना काफी पसंद है। 

3. Aamir Khan 

आमिर खान की फॉर्मर पत्नी किरण राव ने आमिर खान को एक विडिओ दिखाया था जिसमे एक बीमारी के बारे मे बताया गया कि किस तरह वह बीमारी लोगों को मार देती है और अपना डाइट को बदलने से कितनी मदद मिल सकती है जिसके बाद वह शाकाहारी बनने का निर्णय लिया। 

4. Sonam Kapoor 

Advertisment

सोनम कपूर को भी PETA द्वारा 'Hottest Vegetarian Of 2016' और 2018 मे 'Person Of The Year' घोषित किया गया। वह हमेशा से जानवरों से बेहद प्यार करती है जिसके कारण वह शाकाहारी बनने का निर्णय लिया है। 

5. Sonakshi Sinha 

सोनाक्षी सिन्हा भी अपने जानवरों के लिए प्यार और उनके साथ हो रहे क्रूरता के कारण शाकाहारी बनने का निश्चय की जिसके बाद वह पूरी तरीके से शाकाहारी डाइट ही फॉलो करती हैं। 

6. Shahid Kapoor 

शाहिद कपूर अपने पिता के दिए किताब पढ़ने के बाद से शाकाहारी बन गए थे। PETA द्वारा 2011 मे उन्हे 'Asia's Sexiest Vegetarian' घोषित किया गया। शाहिद यह साबित करते है की मसल बनाने के लिए मांस और दूध की जरूरत नहीं होती है। 

7. Malaika Arora 

Advertisment

मलाइका अरोरा बॉलीवुड की सबसे फिट ऐक्ट्रिस है जिनको शाकाहारी बने ज्यादा समय नहीं हुआ है। वह बताती है की किस तरह वेगन डाइट उनको स्वस्थ रखने मे काफी मदद करता है। 

8. Alia Bhatt 

आलिया भट्ट को भी वेगन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और वह शाकाहारी बनने का निर्णय अपने जानवरों के लिए प्यार के कारण की हैं। वह जानवरों से बेहद प्यार करती है और उन्होंने Animal Charity Organisation CoExist शुरू किया जो भारत के स्ट्रै जानवरों के लिए काम करता है। 

Disclaimer:- इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Bollywood Vegan