Advertisment

Menstrual Health: महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुएशन की अच्छी मैनेजमेंट क्यों जरुरी?

मेंस्ट्रुअल साइकिल को लेकर अभी भी हमारे समाज में बहुत स्टिग्मा और टैबू है। इसके साथ ही अभी भी महिलाओं के पास इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है तो चलिए जानते हैं, मेंस्ट्रुएशन की अच्छी मैनेजमेंट क्यों जरूरी है?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Menstrual Health

(Image Credit: Freepik)

Why Menstrual Health Management Is Important For Women: मेंस्ट्रुअल साइकिल को लेकर अभी भी हमारे समाज में बहुत स्टिग्मा और टैबू है। इसके साथ ही अभी भी महिलाओं के पास इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है और न ही इससे जुड़ी सुविधाएं उन्हें प्राप्त हैं जिस कारण उनकी प्रोडक्टिविटी भी कम होती है। उन्हें अपना बहुत ज्यादा समय पेन में ही गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही बहुत सारी महिलाएं पीरियड्स के दिनों में हाइजीन से भी वंचित रह जाती हैं और कुछ जगह पर महिलाओं के साथ आज भी भेदभाव होता है। इन सब के कारण हमें मेंस्ट्रूअल हेल्थ मैनेजमेंट के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है कि महिलाएं पीरियड्स के दिनों में खुद को अच्छे तरीके से हैंडल कर पाएं। वो दूसरे जेंडर से पीछे ना रहें सिर्फ इस वजह से क्योंकि उन्हें पीरियड आए हैं तो चलिए जानते हैं, मेंस्ट्रुएशन की अच्छी मैनेजमेंट क्यों जरूरी है?

Advertisment

महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुएशन की अच्छी मैनेजमेंट क्यों जरुरी? 

इन्फेक्शन से बचने के लिए

जब महिलाओं के पास मेंस्ट्रूअल हेल्थ से संबंधित सुविधाएं नहीं होती हैं जैसे पीरियड प्रोडक्ट, साफ पानी, साफ जगह और पीरियड वेस्ट को डिस्पोज करने का भी प्रबंध अच्छे नहीं है तब उन्हें इंफेक्शन होने का डर रहता है। इसे हम पीरियड पॉवर्टी भी कह सकते हैं। इसके कारण महिलाओं को बहुत सारे फिजिकल मेंटल और साइकोलॉजिकल चैलेंज फेस करने पड़ते हैं। अब जब महिलाओं के पास हाइजीन प्रोडक्ट्स नहीं होंगे तो उसके बदले में वह गंदे कपड़े या फिर किसी अन्य वस्तुओं को पैड के रूप में इस्तेमाल करेंगी जिसके कारण उन्हें यूटीआई या फिर बैक्टीरियल वेजिनोसिस हो सकता है। इसके साथ ही लंबे समय तक कपड़े या पैड का इस्तेमाल करना भी उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 

Advertisment

अच्छी रिप्रोडक्टिव हैल्थ के लिए

मेंस्ट्रुएशन का सीधा संबंध आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ (Reproductive Health) के साथ है। अगर आप पीरियड्स को अच्छे से मैनेज कर रहे हैं तो आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी अच्छी रहेगी। मेंस्ट्रुअल साइकिल के कारण ही आपकी प्रेगनेंसी तय होती है। वहीं अगर आप मेंस्ट्रूअल हाइजीन को अच्छी तरीके से मेंटेन नहीं करते हैं जिसके कारण आपको रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे एंडोमेट्रियल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर या फिर पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज। ये आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं और अगर इन्हें समय पर डिटेक्ट नहीं किया जाए तो यह आपके लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं तो इसलिए आपको पीरियड्स मैनेजमेंट के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। 

मेंटल हैल्थ 

Advertisment

पीरियड्स का मेंटल हेल्थ के साथ भी कनेक्शन है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान या पहले स्ट्रेस में होती है। उन्हें मूड स्विंग्स होते हैं। अगर महिलाएं पीरियड्स के दिनों में अच्छी मैनेजमेंट करेंगी और खुद को हेल्दी रखेंगी तो वो स्ट्रेस पर काबू पा सकती हैं। इसके साथ ही अगर उनके पास सुविधाएं होंगी तो उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। वह खुद को कमजोर या फिर वंचित महसूस नहीं करेंगी। इसके साथ ही उनके पास अच्छी एजुकेशन होगी और वो खुद को पीरियड्स के लिए ब्लेम नहीं करेंगी या इसको लेकर शर्मिंदा नहीं होंगी। 

हाइजीन के लिए

अगर हम अच्छे मेंस्ट्रूअल हाइजीन प्रैक्टिसेज को बढ़ावा देते हैं तो इससे हाइजीन मैंटेन होगी जो महिलाओं की फिजिकल, मेंटल और इमोशनल हेल्थ के लिए बहुत अच्छी चीज है। इससे उनकी डेली लाइफ के ऊपर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा और उन्हें इंफेक्शन और बीमारियां भी कम होंगी। पीरियड्स के दिनों में हाइजीन (Hygiene)मेंटेन करने के लिए महिलाओं को पीरियड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर वह पैड का इस्तेमाल कर रही हैं तो उन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। हर बार नए पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। पीरियड की साफ सफाई के दौरान अपने हाथों को बार-बार धोते रहना चाहिए। इसके साथ अपने जेनिटल एरिया को भी क्लीन रखना चाहिए।

Advertisment

स्टिग्मा और टैबू को कम करने के लिए

अगर हम मेंस्ट्रूअल हेल्थ मैनेजमेंट के ऊपर बात करेंगे तो महिलाओं को वो सब सुविधाएं आसानी से उपलब्ध मिलेंगी जो पीरियड्स को मैनेज करने के लिए जरूरी है। स्टिग्मा और टैबू को खतम करने के लिए सबसे जरूरी है कि हम इसके बारे में खुलकर बातचीत करें और इसको लेकर जो अवधारणाएँ या फिर गलत जानकारी मौजूद है, उसको कम करें। मेंस्ट्रुएशन एक बहुत ही खूबसूरत चीज है जो महिला के रिप्रोडक्टिव सिस्टम का आधार है। इसलिए हमें इससे ज्यादा से ज्यादा सेलिब्रेट करने की जरूरत है न कि हम महिलाओं को इसके लिए ब्लेम करें या शर्मिंदा महसूस करवाएं। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

hygiene Menstrual Health Reproductive health Menstrual Health Management Is Important For Women
Advertisment