Sex Aftercare: सेक्स के बाद एक-दूसरे की केयर करना क्यों जरूरी?

सेक्स की जब बात आती है तब हम सब सेक्स के दौरान या सेक्स के पहले क्या करना है इसके ऊपर ही ध्यान देते हैं। सेक्स के बाद हमें किन बातों का ध्यान रखना है, इसके ऊपर हम विचार नहीं करते हैं। यह भी एक बहुत जरूरी विषय है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Tips to make your sex romantic and intimate

(Image Credit: Freepik)

Sex Aftercare: सेक्स की जब बात आती है तब हम सब सेक्स के दौरान या सेक्स के पहले क्या करना है इसके ऊपर ही ध्यान देते हैं। सेक्स के बाद हमें किन बातों का ध्यान रखना है, इसके ऊपर हम विचार नहीं करते हैं। यह भी एक बहुत जरूरी विषय है। इससे हम अपने रेगुलर रूटीन में जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। यह सिर्फ लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए जरूरी नहीं है आप इसे वन नाइट स्टैंड, फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स और कैजुअल सेक्स में भी जरूर शामिल करें। आईए जानते हैं कि किन चीजों को सेक्स के बाद जरूर करना चाहिए-

Advertisment

Verywell Mind के अनुसार, एसओएचओएमडी के सह-संस्थापक, सेक्स थेरेपिस्ट और बोर्ड प्रमाणित मनोचिकित्सक डॉ. एडवर्ड रतुश बताते हैं, "'सेक्स देखभाल' शब्द की शुरुआत BDSM कम्युनिटी द्वारा एक प्रैक्टिस के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यौन संबंधों के बाद सभी की देखभाल की जाए, लेकिन अब इसे कम्युनिटी के बाहर भी फॉलो किया जाने लगा।"

Sex Aftercare: सेक्स के बाद एक-दूसरे की केयर करना क्यों जरूरी? 

सेक्स के बाद एक दूसरे की तरफ ध्यान देना और चेक करना कि सब कुछ ठीक-ठाक है क्योंकि सेक्स एक वुलनरेबल, इंटेंस और एनर्जिज्ड प्रक्रिया है जिसके बाद आप काफी कुछ फील करते हो। जब आप सेक्स के बाद आफ्टर केयर करते हैं तब आप खुद के इमोशंस को रेगुलेट करते हैं। इसके साथ ही पार्टनर की सेफ्टी और उनके कंसर्न को ध्यान में रखते हैं। आप उनको अकेला नहीं छोड़ते हैं या आप सिर्फ सेक्स तक उनके साथ कनेक्ट नहीं करते हैं। आप उसके बाद की भी जिम्मेदारी लेते हैं और उनके फिलिंग्स को मुख्य रखते हैं। आईए जानते हैं कि इसमें कौन से एक्टिविटीज शामिल होती हैं-

Pee

सेक्स के बाद आपको पी जरुर करना चाहिए क्योंकि इससे आप UTI से बच सकते हैं। इससे आपकी बॉडी में से बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं लेकिन इसे आप STI से नहीं बच सकते हैं। अगर आपको पेशाब नहीं आ रहा है तो आप इसके लिए पानी पी सकते हैं। इससे भी आपको प्रेशर बना सकता है।

Advertisment

Communication/ Feedback

अपने पार्टनर के साथ बातचीत कीजिए कि आपको क्या अच्छा लगा, आप कैसा फील कर रहे हैं, आने वाले समय में उनके साथ कैसे रिलेशन रखना चाहते हैं। आपका आज का एक्सपीरियंस कैसा रहा और इसके साथ ही आप अन्य विषयों पर भी बात कर सकते हैं। इससे भी आपका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा और आप एक दूसरे को फीडबैक भी दे सकते हैं।

Many Health Benefits 

सेक्स के बाद केयर से आपकी हेल्थ को भी बहुत फायदे मिलते हैं। इससे आप दोनों के संबंधो में नजदीकी आती है और ऑक्सटॉक्सिन का लेवल बढ़ता है। यह लव हार्मोन है जो आपके मूड को बूस्ट करता है। इसके साथ यह ब्लड प्रेशर को भी कम करता है जिससे आपके हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है और आपका स्ट्रेस भी कम होता है।

Together Nap

सेक्स के बाद फील गुड हार्मोन रिलीज होते हैं और कॉर्टिसोल का लेवल कम होता है। इससे आप रिलैक्स्ड फील करते हैं जिससे आपको नींद आ सकती है और आप दोनों साथ में भी नींद ले सकते हैं।

Advertisment

Hygiene

सेक्स के बाद आप दोनों साथ में बात कर सकते हैं। इससे भी आपके बीच में एक इंटिमेसी पैदा होगी। आप इस दौरान साथ में वक्त गुजार सकते हैं। एक दूसरे के बारे में और जान सकते हैं इसके साथ ही हाइजीन की नजर से देखा जाए तो सेक्स के बाद नहाना भी जरूरी हो जाता है। 

Others Activities

इसके साथ ही आप उनके साथ अन्य एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते है जैसे आप साथ में किताब पढ़ सकते हैं कोई टीवी शो देख सकते हैं, कुछ खा पी सकते हैं, आराम कर सकते हैं या फिर खाली ही बैठ सकते हैं। इन सब से आपको सुरक्षित महसूस होगा और ऐसा लगेगा कि आप दोनों को एक दूसरे की परवाह है और आपको सुना जा रहा है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Advertisment
sex Sex Aftercare Aftercare communication pee