Menstrual Sex Myth: क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है

पीरियड्स के दौरान सेक्स को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की उनकी धारणाएं और सवाल होते हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना कितना सुरक्षित है और इनमें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Is It Safe To Have Sex During Periods? Unveiling The Truth

Photograph: (Pinterest)

Is It Safe To Have Sex During Periods? Unveiling The Truth: पीरियड्स के दौरान सेक्स को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की उनकी धारणाएं और सवाल होते हैं। कुछ लोगों के लिए यह बहुत असहज होता हैं, जबकि कुछ के लिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें वैज्ञानिकों का मानना है कि, पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ अहम सावधानियों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होता है। इस समय सेक्स करने से यह हमारे हॉर्मोनल बदलावों को संतुलित करने में मदद करता है, साथ ही यह कुछ महिलाओं में होने वाली शारीरिक ऐंठन और दर्द को भी कम कर सकता है। हालांकि इसमें संक्रमण का खतरा और स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना कितना सुरक्षित है और इनमें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Advertisment

क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है

पीरियड्स के समय सेक्स के क्या फायदे है

मासिक धर्म के समय सेक्स करने से महिलाओं को असहनीय दर्द में राहत मिलती है। क्योंकि संभोग के दौरान रिलीज़ होने वाले एंडोर्फिन्स शरीर के ऐंठन और सिरदर्द को कम करने में मदद करते हैं।

Advertisment

पीरियड्स के दौरान सेक्स हमारे हॉर्मोनल बदलाव को संतुलन करने में मदद करता है। इस समय सेक्स करने से ऑक्सिटोसिन और डोपामिन रिलीज़ होते हैं, जो मूड सुधारने में मदद कर सकते हैं।

कुछ महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अधिक यौन इच्छा महसूस होती है, जो स्वाभाविक होता है।  

सावधानियां बरतनी चाहिए

Advertisment

इस समय सेक्स करने से संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है क्योंकि इस दौरान Uterus Cervix अधिक संवेदनशील होती है, जिससे बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

इस दौरान गर्भधारण की संभावना भी बढ़ सकती है, भले ही संभावना कम ही क्यों ना हो, लेकिन कुछ महिलाओं में ओव्यूलेशन जल्दी हो सकता है, जिससे गर्भधारण होने की संभावना होती है।

पीरियड्स के दौरान सेक्स करते समय हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। क्योंकि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है। जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है। इसके लिए आप कंडोम का इस्तेमाल करें यह संक्रमण से बचाव में मदद कर सकता है।

Sex During Periods Safe truth